अंडर-19 क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी…….

क्रिकेट की पौध को उर्वरायुक्त बनाने के लिए हर दो साल के अंतराल में  विश्व अंडर 19 क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच ,वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाता है। इस टूर्नामेंट से राष्ट्रीय टीम में बामुश्किल 20फीसदी खिलाड़ी जगह बना पाते है।शेष 80फीसदी खिलाड़ी गुमनामी में खो जाते है। मुझे अच्छे से याद है 2018 में भारत की अंडर 19क्रिकेट टीम विजेता बनी थी। विजेता टीम से शुभमन गिल से तब पूछा गया था कि उनका भविष्य क्या है?गिल ने कहा था बहुत मुश्किल काम है क्योंकि राष्ट्रीय क्रिकेट का स्तर बहुत ऊंचा है और स्थाई प्रदर्शन करने वाला ही  जगह बना पाएगा। ये बात सही निकली उन्ही के साथ के पृथ्वी शॉ आज कहां है, जो 2018 अंडर 19टीम के विजेता टीम के कप्तान थे।

 भारतीय  अंडर 19क्रिकेट टीम 1988से भाग ले रही है। 2000,2008,2012,2018 और2022में भारतीय टीम विजेता रही है। 2006,2016,2020औरइस साल 2024 में फाइनल में हारी है। 13बार के आयोजन में भारतीय टीम में 16खिलाड़ी चुने जाते रहे है। अब तक 178 खिलाड़ियों को अंडर 19 टीम मे खेलने का मौका मिला है। इनमे से केवल 31खिलाड़ी ही राष्ट्रीय स्तर  पर टेस्ट, वनडे या टी 20 मैच खेल पाए है।

भारत को अंडर 19 स्पर्धा में विश्व विजेता बनाने वाले 5 कप्तानों में 2012 के कप्तान उन्मुक्त चंद और 2022 के कप्तान यश धूल को अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत की तरफ से खेलने का मौका ही नही मिला। 2018 के विजेता कप्तान पृथ्वी शॉ बनते बनते बिगड़ने वाले खिलाड़ी हो गए है।  2000 के विजेता टीम के कप्तान मोहम्मद कैफ और 2008 के विजेता कप्तान  विराट कोहली ही बड़े खिलाड़ी बने। विराट को अंडर 19 और सिनियर टीम का कप्तान बनने का अनोखा सौभाग्य मिला है।  2006 अंडर 19 टीम के कप्तान रोहित शर्मा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान बने है।

1988 के अंडर 19 की टीम  ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई थी। इस कारण ऐसा कोई रिकार्ड नहीं है कि इस टीम से कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाया। 1988 से 1998 तक अंडर 19 टीम के मैच नहीं हुए । 1998 से आईसीसी ने क्रिकेट को पुख्ता करने के लिए हर दो साल के आड़ में टूर्नामेंट कराने का फैसला लिया और यह प्रक्रिया निरंतर चल रही है।

भारतीय टीम में अंडर 19टीम से खेले हुए 178 खिलाड़ियों में से 31खिलाड़ी  भारतीय क्रिकेट टीम  का प्रतिनिधित्व किए है। वीरेंद्र सहवाग, मो  कैफ, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, पीयूष चावला, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, मयंक अग्रवाल, के एल  राहुल, हनुमा बिहारी, कुलदीप यादव, संजू सैमसन,अभिनव मुकुंद, ईशान किशन, ऋषभ  पंत, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल  को टेस्ट खेलने का मौका मिला है।

रितेंद्र सिंह सोढी, लक्ष्मी रतन शुक्ला, रोबिन उथप्पा, मनीष पांडे,  को भारत की तरफ से वनडे खेलने का मौका मिला है।अंबाती रायुडू दुर्भाग्यशाली खिलाड़ी रहे जिन्हे अच्छे प्रदर्शन के बावजूद  सिनियर टीम में जगह नही मिली। 2024 के अंडर 19टीम से, कप्तान उदय सराहन, सचिन घांस, मुशीर खान, सौम्य पांडे और नमन तिवारी प्रतिभावान खिलाड़ी है। देखते है कि इनमे से कौन राष्ट्रीय टीम में जगह बनाता है।

स्तंभकार-संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD; छत्तीसगढ़ की कबड्डी स्टार संजू देवी को 50 लाख का इनाम, राज्य सरकार ने किया सम्मानित

    रायपुर, भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली संजू देवी को राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 50 लाख रुपए की…

    KRIDA BHARATI; क्रीड़ा से चरित्र निर्माण और चरित्र से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही ‘क्रीड़ा भारती’

    रायपुर, खेलों के माध्यम से समाज में अनुशासन, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से समर्पित अग्रणी संस्था क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने क्रीड़ा भारती के…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……