आत्मघाती हमले में 52 लोगों की मौत के बाद पाकिस्तान में दो और बम धमाके; मस्जिद की छत ढहने से अब तक चार की मौत

पेशावर, पीटीआई, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को एक साथ दो हम विस्फोट की खबर सामने आ रही है। पहला हमला पुलिस स्टेशन के मुख्य द्वार पर हुआ और दूसरा परिसर में मौजूद मस्जिद के अंदर हुआ है। आत्मघाती विस्फोट में लगभग तीन लोग मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। दोआबा पुलिस थाने के प्रभारी शाहराज खान ने कहा कि विस्फोट हंगू जिले की मस्जिद में हुआ। उन्होंने कहा कि विस्फोट जुमा की नमाज के दौरान हुआ, विस्फोट के समय मस्जिद में 30 से 40 नमाजी मौजूद थे।

पुलिस ने कहा कि उनका मानना ​​है कि यह आत्मघाती विस्फोट है। पुलिस ने कहा कि विस्फोट में लगभग तीन लोग मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। स्थानीय डॉन अखबार की एक रिपोर्ट में हंगू जिला पुलिस अधिकारी निसार अहमद के हवाले से कहा गया, “विस्फोट के प्रभाव के कारण मस्जिद की छत ढह गई।”

पुलिस स्टेशन के मुख्य द्वार पर पहला हमला

हंगू जिला पुलिस अधिकारी निसार अहमद ने बताया कि पहला विस्फोट पुलिस थाने के प्रवेश द्वार पर हुआ, जिसके बाद काफी लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। इसके कुछ ही मिनट बाद पुलिस स्टेशन के परिसर में स्थित एक मस्जिद के अंदर एक और विस्फोट हुआ। डीपीओ अहमद ने बताया कि दूसरा विस्फोट शुक्रवार को नमाज के दौरान हुआ। अधिकारी ने कहा, “विस्फोट के प्रभाव से मस्जिद की छत ढह गई।” उन्होंने बताया कि मलबे के नीचे लगभग 30 से 40 लोगों के फंसे होने की सूचना है।

बचाव अभियान में जुटे लोग

अधिकारी ने आगे कहा कि शवों और घायल व्यक्तियों को निकालने के लिए भारी मशीन बुलाई गई है। साइट पर मौजूद रेस्क्यू 1122 टीमें और स्थानीय लोग बचाव अभियान में लगे हुए हैं। हालांकि अब तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

बलूचिस्तान में 52 लोगों की मौत

मालूम हो कि आज पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में अल फलाह रोड पर मदीना मस्जिद के पास भी एक आत्मघाती विस्फोट हुआ। इस हमले में लगभग 52 लोगों के मारे जाने और 50 से अधिक लोगों के घायल होने के जानकारी मिली है। इस घटना के कुछ घंटे बाद ही खैबर पख्तूनख्वा से दूसरी हमले की खबर सामने आई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIQUOR; जहरीली शराब का कहर!, 10 मौतों के बाद CM मोहन का एक्‍शन, सभी दुकानें सील, 12 गिरफ्तार, तीन अफसर निलंबित

    भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है.  मामला सामने आने के बाद प्रशासन भी…

    SC; ‘फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध…’, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भुइयां बोले- पुलिस का रवैया बदलना जरूरी

     नईदिल्ली; देश की राजधानी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले 2 महीनों के दौरान कई प्रदर्शन देखने को मिले. इनमें ज्यादातर प्रदर्शन मौजूदा शिक्षा प्रणाली और पेपर लीक के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी