‘आप’ बनी राष्ट्रीय पार्टी;कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, राजधानी में आज पैदल मार्च

रायपुर, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिल्ली और पंजाब में राष्ट्रभक्त नागरिकों द्वारा आप पार्टी को अपना स्नेह प्रदान किया गया। तत्पश्चात गुजरात चुनाव में आम जनता ने आप पार्टी के प्रति अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इसी का परिणाम है कि देश के कुल मतदाताओं में से 6% से अधिक आयोग द्वारा निर्धारित सीमा से ज्यादा मतदाताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी के प्रति अपना आशीर्वाद प्रकट किया है। इसी का परिणाम है कि आम आदमी पार्टी 6 राष्ट्रीय पार्टियों में से तीसरे नंबर की बड़ी पार्टी बन गई है।

  पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि राष्ट्रीय पार्टी बनने पर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है। इसी कड़ी में कल पंचशील नगर स्थित पार्टी कार्यालय से प्रातः 11 बजे पैदल मार्च निकालकर खुशी का इजहार किया जाएगा तथा राजधानी के सम्मानीय नागरिकों का मुंह मीठा किया जावेगा। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की जनता को अर्पित की जावेगी। यह पैदल मार्च प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी  के नेतृत्व में निकाला जावेगा। जो पार्टी कार्यालय से कटोरा तालाब चौक, कटोरा तालाब चौक से बूढ़ी माता मंदिर चौक, पुनः वापस कटोरा तालाब एवं पीडब्ल्यूडी चौक में समाप्त होगा।

राष्ट्रीय पार्टी बनने पर प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं पंजाब सरकार के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक, प्रदेश प्रभारी संजीव झा सहित प्रदेश के वरिष्ठ कार्यकर्ता सूरज उपाध्याय, मुन्ना बिसेन, दुर्गा झा, जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, के एस नायडू, एमएस हैदरी, नीरज चंद्राकर, पीएस पन्नू, वीरेंद्र पवार, कलावती मार्को, अनुषा जोसेफ, शंकर सिंह, राशीद खान, संजीव सिंह, वीरेंद्र पवार, नरेंद्र ठाकुर आदि ने बधाई देते हुए, प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में पैदल मार्च में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की अपील की है।

  • Related Posts

    SC; पूर्व CM भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, हाई कोर्ट में चुनाव याचिका पर जारी रहेगी सुनवाई

    नईदिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राहत देने से इनकार कर दिया. अदालत ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के उस आदेश में हस्तक्षेप करने…

    POLITICS; भुबनेश्वर में मंत्री सुरेश पुजारी से मिले विधायक पुरंदर मिश्रा, नुआखाई पर्व के लिए दिया न्यौता

    भुवनेश्वर/ रायपुर, भुवनेश्वर स्थित ओडिशा सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश पुजारी के निवास पहुंचकर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने उनसे सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र