आय से अधिक संपत्ति के मामले में अमन सिंह को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत

बिलासपुर, आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच का सामना कर रहे रमन सरकार के पूर्व नौकरशाह अमन सिंह को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। अमन सिंह की ओर से दायर की गई अग्रिम जमानत याचिका को मंजूर कर ली गई है। बता दें कि कि कोर्ट के आदेश के बाद अब अमन सिंह को अब ईओडब्ल्यू गिरफ्तार नहीं कर सकती है। जस्टिस राकेश मोहन की बेंच ने पहले ही इस मामले में सुनवाई पूरी कर ली थी और फैसले को रिजर्व कर लिया था और शुक्रवार को उन्होंने ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया।

सोशल एक्टिविस्ट उचित शर्मा ने पूर्व नौकरशाह अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए एसीबी और ईओडब्ल्यू में शिकायत की थी। इस शिकायत के आधार पर ही एसीबी और ईओडब्ल्यू अपनी कार्रवाई शुरू की थी। इस कार्रवाई के खिलाफ अमन सिंह और यास्मीन सिंह ने हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं प्रस्तुत की थी, हालांकि अभी भी अमन सिंह को हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद गिरफ्तारी से राहत मिल गई है। फिलहाल मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।

सोशल एक्टिविस्ट उचित शर्मा ने छग शासन के पूर्व प्रमुख सचिव व आइआरएस अधिकारी अमन सिंह व उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए राज्य शासन से जांच की मांग की थी। उचित शर्मा ने अमन सिंह पर पद का दुरुपयोग करने, भ्रष्टाचार करने, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने, मनी लांड्रिंग और विदेशी निवेश का आरोप लगाया है। चिप्स में तैनाती के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप भी शिकायतकर्ता ने लगाया है। शिकायत के आधार पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई प्रारंभ की थी।

  • Related Posts

    CRIME; स्कूल बना अय्याशी का अड्डा! , महिला टीचर के साथ रंगरेलियां मनाते शिक्षक का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

    बिलासपुर , छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इस…

    FIRE;अब लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग ने 15 जिंदगियां छीनी, CM योगी अलीगढ़ दौरा छोड़कर राजधानी रवाना, जांच के आदेश

    लखनऊ, नईदिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक एनिमेशन कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई. हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’