आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू; इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

रायपुर,  शिक्षा का अधिकार कानून(आरटीइ) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण में प्रवेश के लिए छह मार्च से छात्र पंजीयन शुरू हो गया है, जो 10 अप्रैल तक चलेगा। अभी तक 83 हजार 734 छात्रों ने पंजीयन कराया है। प्रदेशभर में छह हजार 507 स्कूलों ने आरटीइ में अपना पंजीयन कराया है। इन स्कूलों में 53 हजार 113 सीटें हैं। सीटों के लिहाज से आवेदन बहुत ज्यादा आ गए हैं, लेकिन फिर भी आरटीइ की सीटें खाली रह जाती हैं।

पिछले साल प्रदेशभर में आरटीइ की 80 हजार सीटें थी, जिसमें से लगभग 18 हजार सीटें खाली रह गई थी।पिछले साल भी 80 हजार सीटों के लिए एक लाख से ज्यादा आवेदन मिले थे।लेकिन 18 हजार सीटें खाली रह गई थी।प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. राजीव गुप्ता ने बताया कि अभिभावक अपने बच्चों को हिंदी मीडियम स्कूलों में नहीं पढ़ाना चाहता। प्रदेश में सरस्वती शिशु मंदिर समेत लगभग दो हजार से ज्यादा हिंदी मीडियम के स्कूल है। इन स्कूलों में लगभग 12 से 15 हजार सीटें है, जहां पर कोई भी पालक अपने बच्चों को हिंदी मीडियम में नहीं भेजता है, इस कारण से भी सीटें खाली रह जाती हैं।

इस शिक्षण सत्र में घट गई आरटीइ की सीटें

शिक्षण सत्र 2023-24 में प्रदेश में आरटीइ की सीटों में कमी आई हैं।पिछले साल प्रदेशभर में आरटीइ की 80 हजार सीटें थी, जो इस साल घटकर 53 हजार 113 सीटें हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों से एंट्री क्लास में पिछले साल हुए प्रवेश के आधार पर 25 प्रतिशत सीटों की संख्या अपलोड करने के लिए कहा गया था, इस लिहाज से प्रदेश में आरटीइ की सीटेें घट गई है।काेराेना के कारण बहुत सारे स्कूल बंद भी हो गए है। आरटीइ की सीटें घटने की ये भी एक मुख्य वजह है।

स्वामी आत्मानंद में भी पालकों का रुझान

निजी हिंदी मीडियम में पढ़ाने के बजाय अभिभावक सरकारी स्कूलों की तरफ ज्यादा रूझान कर रहे हैं। प्रदेश में खुले स्वामी आत्मानंद स्कूलों में भी निजी स्कूलों जैसी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई हो रही हैं।आरटीइ के तहत बड़े निजी स्कूलों में प्रवेश नहीं मिलने के बाद अभिभावक सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाना रहे है, ताकि बच्चा अंग्रेजी माध्यम में पढ़ सके।

प्रवेश प्रक्रिया के लिए निर्धारित तिथियां

– पहले चरण में प्रवेश के लिए 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे

– 11 अप्रैल से 11 मई तक प्राप्त आवेदनों का सत्यापन होगा

– पहले चरण में प्रवेश के लिए 15 से 25 मई तक लाटरी निकाली जाएगी

– लाटरी में चयनित छात्र संबंधित स्कूल में 16 से 30 जून तक प्रवेश लेंगे

– एक जुलाई से 15 जुलाई तक दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी

– 16 से 25 जुलाई तक प्राप्त आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा

– लाटरी व सीटों का आवंटन 27 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक

  • Related Posts

    IIM;आईआईएम में शैक्षणिक सत्र 2026 का शुभारंभ; एमबीए और पीएचडी के नए बैचों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरु

    रायपुर, भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (आईआईएम रायपुर) ने अपने प्रतिष्ठित एमबीए बैच 2026–28 और पीएचडी बैच 2026 के स्वागत हेतु तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया है। इस…

    FEE; बोर्ड परीक्षा पर महंगाई की मार;10वीं-12वीं की परीक्षा फीस बढ़ी, 460 के बजाय अब देने होंगे 800 रुपए

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। मंडल की वित्त और कार्यपालिका समिति की…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’