आरोपियों से गठजोड के चलते रायपुर केंद्रीय जेल के दो अफसर समेत पांच बदले गए; उत्तम पटेल नए अधीक्षक बने

रायपुर, रायपुर केंद्रीय जेल के दो बड़े अधिकारियों के साथ ही पांच अधिकारियों का अचानक से तबादला आदेश शुक्रवार को जारी होने से जेल महकमें में तरह-तरह की चर्चाए होने लगी है। बता दें कि आदेश के अनुसार रायपुर केंद्रीय जेल के अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री को हटाकर अंबिकापुर केंद्रीय जेल भेजा गया है। जानकार इस तबादले को ईडी की गिरफ्त में आकर जेल में बंद आइएएस अधिकारी समेत अन्य अधिकारी और कारोबारियों को जेल के भीतर मुहैया कराई जा रही सुविधाओं से जोड़कर देख रहे है।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ शासन जेल विभाग के अवर सचिव डा.विवेक श्रीवास के हस्ताक्षर से जारी किए गए प्रशासनिक तबादला आदेश में रायपुर केंद्रीय जेल के अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री को हटाकर अंबिकापुर केंद्रीय जेल भेजा गया है। वहीं रायपुर केंद्रीय जेल के उप जेल अधीक्षक एम एन प्रधान को जिला जेल महासमुंद, महासमुंद जिला जेल में पदस्थ उप जेल अधीक्षक (जेल अधीक्षक चालू प्रभार) उत्तम कुमार पटेल को केंद्रीय जेल रायपुर, केंद्रीय जेल अंबिकापुर के अधीक्षक आरआर राय को केंद्रीय जेल दुर्ग का चालू प्रभार और केंद्रीय जेल दुर्ग के सहायक जेल अधीक्षक राहुल गंगराले को उप जेल डोंगरगढ़ भेजा गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में लगातार ईडी की कार्रवाई हो रही है। वहीं ईडी की कार्रवाई के मद्देनजर जेल में बंद आरोपियों को कई प्रकार से सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही थी। इसके बाद ही रायपुर केंद्रीय जेल से जेल अधिकारियों पर गाज गिरी है और उनके तबादले का कारण भी यही बताया जा रहा है।

  • Related Posts

    EDUCATION; लंबित पेंशन प्रकरणों को 30 सितंबर तक निपटाएं, शिक्षकों-कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और पासबुक पूर्ण करने के निर्देश

    रायपुर, स्कूल शिक्षा विभाग ने लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के साथ ही सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और पासबुक समय पर पूर्ण करने के…

    PWD; ठेकेदारों के लिए 22-30 सितम्बर तक रोजाना GePNIC का ऑनलाइन प्रशिक्षण

    *ई-टेंडरिंग की नई व्यवस्था से पहले ठेकेदारों को प्रशिक्षण, 1 अक्टूबर से नए पोर्टल पर बनेंगी और प्रकाशित होंगी निविदाएं रायपुर. लोक निर्माण विभाग में ई-टेंडरिंग की व्यवस्था में बड़ा…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर