उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अंगकिता दत्ता को कांग्रेस ने 6 साल के लिए किया बाहर

नईदिल्ली, कांग्रेस ने असम यूथ कांग्रेस की अपनी अध्यक्ष अंगकिता दत्ता को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अंगकिता दत्ता पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया गया है।

अंगकिता दत्ता हाल में उस समय चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और उनके सचिव वर्धन यादव पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। आरोप है कि अंगकिता के साथ छह माह से यह सब चल रहा था।भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने इसकी शिकायत कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी की थी। राहुल ने बात सुनी लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब उल्टा अंगकिता को ही पार्टी से निकाल दिया गया है।

जारी किया था कारण बताओ नोटिस

इससे पहले शुक्रवार को अंगकिता दत्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला पहले ही थाने पहुंच चुका है। दिसपुर पुलिस स्टेशन में अंगकिता दत्ता ने श्रीनिवास बीवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बोरा ने अंकिता दत्ता को लिखे एक पत्र में कहा है कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। आपके द्वारा कभी भी इस बारे में अवगत नहीं कराया गया। मामला सामने आने के बाद मैंने आप से मीडिया में कोई बयान न देने का अनुरोध किया था, क्योंकि किसी भी शिकायत के लिए पार्टी के अंदर एक तंत्र है, जिससे आप सहमत थीं।

  • Related Posts

    POLITICS; सिंगापुर में हुई भारत के दो मुख्यमंत्री की मीटिंग, दोनों गर्मजोशी से मिले, राज्य में निवेश को लेकर हुई मीटिंग

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सिंगापुर दौरे पर हैं। रविवार को उनकी मुलाकात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से…

    POLITICS; UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का बड़ा बयान ‘हम अकेले लड़ने के लिए तैयार’

    रायपुर, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूपी में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि, नागालैंड में हमारे 2 विधायक हैं। लेकिन वहां हमने फैसला किया था कि हम वहां…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात