एक किलो आम-तीन लाख दाम; ओडीसा में उग रहा दुनिया का सबसे महंगा मैंगो, कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों में कारगर

भुवनेश्वर, ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक किसान सह शिक्षक रक्षक भोई ने दावा किया है कि उन्होंने अपने बगीचे में दुनिया की सबसे महंगी आम की किस्म ‘मियाज़ाकी’ उगाई है। अपने अनूठे स्वाद और कीमत के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में मियाज़ाकी आम की कीमत 2.5 लाख से 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, धरमगढ़ उपखंड के कंदुलगुडा गांव के मूल निवासी आम किसान भोई अपने खेत में विभिन्न नस्लों के आम उगा रहे हैं। उन्होंने राज्य बागवानी विभाग के माध्यम से बीज प्राप्त करने के बाद अपने बगीचे में ‘मियाज़ाकी’ किस्म का आम लगाया।

शरीर के लिए वरदान से कम नहीं

मियाज़ाकी किस्म मूलतः एक जापानी नस्ल है। अनोखे स्‍वाद और औषधीय गुणों के कारण विदेशों में इसकी भारी मांग है। आम की यह किस्म न केवल दिखने में बहुत रंगीन है, बल्कि इसका स्वाद भी अनोखा है। यह आम की अन्य किस्मों से पूरी तरह से अलग है क्योंकि इसमें विटामिन ए और सी के साथ-साथ एंटीऑक्सिडेंट भी उच्च मात्रा में होते हैं। यह शरीर को बीमारी से बचाने में मदद करता है और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसमें फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम भी होता है।

मियाजाकी आम के फायदे

  • मियाजाकी आम पाचन को दुरुस्‍त रखता है।
  • यह स्किन को ग्‍लोइंग और हेल्‍दी रखने में मददगार है।
  • यह शरीर में इन्‍सुलिन के लेवल को बैलेंस करता है।
  • कोलेस्‍ट्रॉल को कम करता है।
  • कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचाता है। 

कालाहांडी के सहायक बागवानी निदेशक, टंकधर कालो ने कहा कि इस प्रकार के आमों पर अधिक शोध की आवश्यकता है। ‘मियाज़ाकी’ को ‘रेड सन’ और बंगाली में ‘सूरजा डिम’ (लाल अंडा) भी कहा जाता है। 

  • Related Posts

    SUSPEND; मंडी बोर्ड के वरिष्ठ मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, जगदलपुर में अटैच, नोटिस दिया गया था

    रायपुर, छत्तीसगढ राज्य मंडी बोर्ड के अधीनस्थ रामानुजगंज मंडी के वरिष्ठ सचिव डॉ. मालिक राम पोर्ते को निलंबित कर दिया गया है। उन्हे जगदलपुर संभागीय कार्यालय में अटैच कर दिया…

    FARMING; धान उपार्जन व्यवस्था बनेगी और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़, छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज यहाँ मंत्रालय…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर