एम्स में खिलाड़ियों और पुनर्वास रोगियों को मिलेगी मदद; मोशन लैब में पांच नई सुविधाएं

रायपुर , अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान विभाग में अब आघात, ब्रेन ट्यूमर, रीढ़ की हड्डी या अन्य किसी बीमारी की वजह से संतुलन न बना पाने या चलने में चुनौतियों का सामना करने वाले रोगियों के लिए अब मोशन लैब में पांच नई अत्याधुनिक सुविधाएं प्रारंभ की गई हैं। इनकी मदद से कैमरे और सेंसर के माध्यम से रोगियों के कमजोर बिंदुओं को चिह्नित कर उनका इलाज किया जाएगा। इसके साथ ही खेल के दौरान चोटिल हुए खिलाड़ियों को भी बेहतर तरीके से इलाज प्रदान किया जाएगा।

एम्स के पीएमआर विभाग में पांच नई सुविधाओं का अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जार्ज ए. डिसूजा और निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने उद्घाटन किया। इन सुविधाओं की मदद से एम्स में आने वाले नस संबंधी और पुनर्वास के औसतन 120 रोगियों को कई अत्याधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। वर्चुअल रिएल्टी रिहेब्लिटेशन (निर्वाण) की मदद से दो प्रोजेक्टर और दो मूवमेंट सेंसर कैमरा की मदद से विभिन्न गेम की परिस्थितियों पैदा करके रोगियों का उपचार किया जाएगा। इससे आघात, मस्तिष्क संबंधी रोग, रीढ़ की हड्डी और ब्रेन ट्यूमर के बाद रोगियों के उपचार और पुनर्वास में काफी मदद मिलेगी।

इसकी मदद से रोगियों को विभिन्न खेलों की परिस्थितियां प्रदान कर उनके हाथों और पैरों की गति को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। विभागाध्यक्ष डॉ. जयदीप नंदी ने बताया कि इससे रोगियों के बारे में जो फीडबैक मिलेगा उससे उनकी न्यूरोप्लास्टिसिटी को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

दूसरी सुविधा बैलेंस ट्रेनिंग और टेस्टिंग इक्यूपमेंट की है। इससे रोगियों के स्थायित्व और बैलेंस को बनाए रखने में मदद मिलेगी। तीसरी सुविधा प्रेशर प्लेटफार्म एनालिसिस (पी-वॉक) की है। इसमें 9216 प्रेशर सेंसर और चार प्रेशर प्लेट्स की मदद से पैरों पर पड़ने वाले दबाव को समझा जा सकता है। इससे चलने में चुनौतियों का सामना करने वाले रोगियों के जूतों में परिवर्तन करने में मदद मिल सकेगी। चतुर्थ सुविधा गाइट एनालिसिस (जी-वॉक) की है। इसमें कमर में बेल्ट में एक विशेष उपकरण की मदद से गाइट परीक्षण किया जा सकता है। यह खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और उनको चोटों से उबारने में काफी मददगार साबित होगी।

पांचवी सुविधा बीटीएस गाइट की है। इसमें 12 इंफ्रारेड कैमरे, आठ फोर्स प्लेटफार्म, चार वीडियो कैमरा और 18 बॉडी सरफेस इंफ्रारेड मार्कर्स हैं। इससे पीएमआर के रोगियों का डेटा एकत्रित करने में काफी मदद मिल सकेगी। उद्घाटन समारोह में उप-निदेशक (प्रशासन) कर्नल अजित कुमार, अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. मनीषा रुइकर सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक और कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CTTC; अब भी वैद्यों के उपचार पर लोंगों का विश्वास कम नहीं ,312 वैद्यों की पहचान

     0 छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य रायपुर, छत्तीसगढ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि…

    NHA; आयुष्मान योजना में राजधानी के 7 समेत 17 अस्पतालों की जांच, गडबडी पाए जाने पर गिरेगी गाज

    0 राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य स्तरीय जांच दल ने की कार्रवाई रायपुर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA), नई दिल्ली द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत VERY HIGH…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात