एम्स में बिना ऑपरेशन चुबंकीय तरंगों की मदद से 15 एमएम तक की पथरी का इलाज

0  एक ही दिन में डिस्चार्ज हो सकेंगे पथरी के रोगी, कोई साइड इफेक्ट भी नहीं

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के यूरोलॉजी विभाग में चुंबकीय किरणों की मदद से पथरी का उपचार करने वाली एक्स्ट्राकॉरपोरेल शॉक वेव लीथोट्रिप्सी (ईएसडब्ल्यूएल) मशीन स्थापित की गई है। इसकी मदद से आठ से 15 एमएम आकार तक की पथरी का बिना किसी ऑपरेशन उपचार किया जा सकेगा। इससे एम्स में आने वाले पथरी के रोगियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

ईएसडब्ल्यूएल अत्याधुनिक तकनीक है जिसकी मदद से बिना ऑपरेशन किए पथरी का आसानी के साथ उपचार संभव है। इसमें किडनी की 15 एमएम तक की पथरी का आसानी के साथ उपचार संभव है।इस तकनीक में एक दिन के अंदर रोगी की पथरी का उपचार किया जा सकता है। इसमें एक्स रे और अल्ट्रासाउंड की मदद से पथरी के स्थान को चिन्हित किया जाता है। इसके बाथ ईएसडब्ल्यूएल की मदद से वहां शॉकवेव दी जाती है। चिकित्सक नई तकनीक के माध्यम से शॉकवेव की संख्या और प्रभाव को नियंत्रित करते हैं। पथरी के टूटने तक शॉकवेव दी जाती हैं। बाद में यह बहुत छोटे रूप में मूत्र मार्ग से बाहर निकल आती हैं।

इस तकनीक के दुष्प्रभाव नगण्य हैं। सिर्फ एनेस्थिसिया की मदद से रोगी का शीघ्र उपचार संभव है। निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने ईएसडब्ल्यूएल का उद्घाटन करने के बाद आशा प्रकट की कि इसकी मदद से ओपीडी पर रोगियों का भार कम होगा और उन्हें बिना ऑपरेशन के पथरी का उपचार मिल सकेगा।

विभागाध्यक्ष डॉ. अमित आर. शर्मा ने बताया कि इस उपचार में प्रमुख रूप से पथरी के आकार, स्थान और पथरी के प्रकार पर विचार करके शॉकवेव दी जाती हैं। एम्स में इसकी काफी समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब प्रदेश के बड़ी संख्या में किडनी की पथरी के रोगियों को इसका लाभ मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि इसमें 30 से 40 मिनट में एक रोगी का उपचार संभव है। इस प्रकार प्रतिदिन पांच से छह रोगियों की पथरी को ठीक किया जा सकता है। यूरोलॉजी की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 200 रोगियों में से 20 से 25 प्रतिशत को पथरी की समस्या होती है जिसमें प्रति ओपीडी 10 से 15 रोगियों को ईएसडब्ल्यूएल के उपचार की आवश्यकता होती है। अब प्रति मंगलवार, बुधवार और शनिवार को इसका उपचार ओपीडी में किया जाएगा। इस अवसर पर अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल, डॉ. विनय राठौर, डॉ. दीपक कुमार बिस्वाल आदि भी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    JOBS; मेडिकल कॉलेज रायपुर में 152 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के इंटरव्यू जल्द

     रायपुर, छत्तीसगढ़ में मेडिकल फील्ड के अंदर नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में 152 पदों पर संविदा भर्ती होने…

    CTTC; अब भी वैद्यों के उपचार पर लोंगों का विश्वास कम नहीं ,312 वैद्यों की पहचान

     0 छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य रायपुर, छत्तीसगढ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा