ओडिशा में एक सांप की वजह से अचानक रुकी ट्रेन; डेढ़ घंटे देरी से किया रवाना

 जगदलपुर, अकसर ऐसी कई अजब-गजब घटनाएं देखने और सुनने को मिलती हैं, जिनके बारे में जानकर हमको चौंका देती हैं। इसी कड़ी में एक मामला बस्तर से लगे ओड़िशा से सामने आया है, जहां लोगों को यह जानकर आश्चर्य होगा कि एक सांप की वजह से एक ट्रेन डेढ़ घंटे लेट हो गई। मामला विशाखापट्टनम से किरंदुल की ओर आने वाली ट्रेन का है।

दरअसल, यहां इलेक्ट्रिक इंजिन वाली इस ट्रेन के पैंटोग्राफ में एक मरे सांप के लिपटे होने से ट्रेन चलते-चलते अचानक रुक गई और ट्रेन के रुकने की वजह जानने की कोशिश करने पर इसका पता चला। घटना कोरापुट में पाबिला स्टेशन के निकट हुई। रविवार के पूर्वान्ह जब विशाखापट्टनम से किरंदुल जाने वाली ट्रेन कोरापुट स्टेशन से बीस किमी दूर पाबिला स्टेशन के पास पहुंची तभी ट्रेन अचानक से रुक गई।

टेक्निकल टीम ने जब ट्रेन के रुकने के कारण जानने की कोशिश की तब उन्हें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि ट्रेन के ऊपर लगे पैंटोग्राफ़ में एक सांप लिपटा था, जो करंट लगने से मर चुका था। पैंटोग्राफ से ट्रेन के इलेक्ट्रिक इंजन तक बिजली नहीं पहुंचने से ट्रेन रुक गई थी। इसका पता चलने के बाद टेक्निकल टीम ने पैंटोग्राफ में लिपटे सांप के मरे शरीर को हटाया और पैंटोग्राफ की मरम्मत की, तब जाकर ट्रेन डेढ़ घंटे विलंब से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई।

  • Related Posts

    GOLD; लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा सोना

    नई दिल्ली, मुहर्रम के मौके पर आज एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा है।…

    POLLUTION; रायगढ़ में प्रदूषण फैलाने वाले 25 उद्योगों पर 79 लाख का पर्यावरणीय हर्जाना, पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

    रायगढ़, रायगढ जिले में वायु गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा लगातार सघन निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मंडल ने…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’