ओला-उबर को टक्कर देगा छत्तीसगढ़िया युवा का कैब बुकिंग वायलो एप, उपयोग के लिए नहीं देना होगा कोई कमीशन

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के धरसींवा निवासी लोमश निषाद ने ऐसा मोबाइल एप तैयार किया है, जो ओला और उबर जैसी कंपनियों को टक्कर देगा। खास बात यह है कि इन कंपनियों की तरह इस एप का उपयोग करने के लिए कोई कमीशन नहीं देना होगा। एप में गंतव्य की एंट्री करते ही नजदीकी कैब चालकों को मोबाइल पर संदेश चला जाएगा। इसके बाद चालक आपको संदेश के जरिए किराया बताएंगे। आपको जिसका किराया कम लगे, उसे बुलवा सकते हैं।

एप के माध्यम से आप चालक से मोलभाव भी कर सकते हैं। यह सुविधा कुछ दिनों पहले ही रायपुर में शुरू हुई है। इंदौर में भी यह जल्द शुरू होने वाली है। इसके बाद ही दिल्ली जैसे अन्य बड़े शहरों में इस एप का लाभ लोगों को मिल सकेगा।

ग्राहक कर सकेंगे मोलभाव

लोमश ने बताया कि हम केवल माध्यम हैं। न तो हम कार चालक से कोई रकम ले रहे हैं, न ही ग्राहकों से। जब भी आप कैब बुक करेंगे तो उसमें बुकिंग से पहले कैब मालिक किराया बताएगा। उदाहरण के तौर पर यदि कैब चालक ने 130 रुपये किराया बताया है और आप चाहते हैं कि यह सौदा 100 रुपये में तय हो जाए तो आप चालक से अपनी बात रख सकते हैं। यदि वह इसे स्वीकार करता है तो ठीक, नहीं तो यह सौदा किसी और चालक के पास स्थानांतरित हो जाएगा।

लोमश ने बताया कि मान लीजिए आप रायपुर के घड़ी चौक से एयरपोर्ट जाने के लिए एप से कैब बुकिंग करते हैं तो उस लोकेशन पर मौजूद कैब चालकों को बुकिंग दिखेगी और इच्छुक कार चालक संबंधित ग्राहक को अपना किराया बताएगा। अगर किराया सही लगा तो ठीक नहीं तो वह बुकिंग अन्य कैब चालक के पास पहुंच जाएगी और दोनों के बीच किराया तय होने के बाद चालक लोकेशन पर पहुंच जाएगा। अन्य कैब बुकिंग एप में मोलभाव की सुविधा नहीं रहती। https://play.google.com/store/apps/details?id=com.waayloapp.user इस लिंक से एड्रोइड यूजर कर सकेंगे एप इंस्टाल।

कैब चालक या मालिक ऐसे कर सकेंगे पंजीयन

कैब चालक और मालिक एप के लिंक https://play.google.com/stor/app/details?id=com.waaylo.driver के माध्यम से निशुल्क पंजीयन कर सकते हैं। उन्हें केवल वाहन संबंधी दस्तावेज और चालकों की जानकारी देनी होगी, जैसे आरसी बुक, वाहन का बीमा, ड्राइवर का आधार, लाइसेंस आदि। पंजीयन के बाद बुिकंग आना शुरू हो जाएगी।

इसलिए आया यह आइडिया

एमबीए तक शिक्षित 25 वर्षीय लोमश ने बताया कि अक्सर यह देखा है कि कैब बुक करने के बाद जब कोई चालक के पास पहुंचता है तो वह एप से बुकिंग कैंसिल करने पर 100 रुपये कम किराए पर ले जाने का आफर देने लगता है। इसके पीछे वजह यह है कि ओला-उबर जैसी बड़ी कंपनियां कैब चालकों से मोटा कमीशन लेती हैं। यही कारण कि उन्होंने नया कैब बुकिंग का स्टार्टअप वायलो (Waaylo) शुरू किया है, जो कमीशन नहीं लेता।

  • Related Posts

    RAILWAY; रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! आज से फिर पटरी पर लौंटी ये 14 ट्रेनें

     रायपुर, गर्मी में रेल यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए गए…

    RAILWAY; छत्तीसगढ के रेल यात्रियों को तोहफा,गर्मियों की छुट्टियों के लिए अब ‘समर स्पेशल’ ट्रेनों का संचालन

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन संख्या 08871/08872 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन–नेताजी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…