कृषि विवि. का नवम् दीक्षांत समारोह 18 अप्रैल को; 62 स्वर्ण, 140 रजत एवं 23 कांस्य पदक भी प्रदान किए जाएंगे

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का नवम् दीक्षांत समारोह 18 अप्रैल, 2023 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभागार में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में लगभग 6 हजार विद्यार्थियों को उपधियाँ प्रदान की जाएगी। राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में आयोजित नवम् दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रविन्द्र चौबे उपस्थित रहेंगे।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के पूर्व माहानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्रा दीक्षांत उद्बोधन देंगे। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 62 स्वर्ण, 140 रजत एवं 23 कांस्य पदक प्रदान किये जाएंगे। इस दौरान भव्य दीक्षांत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने के लिए स्नातक उत्तीर्ण 4 हजार 522, स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 1 हजार 158 तथा शोध कार्य पूर्ण कर चुके 247 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है।

इस दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2015-16 से लेकर वर्ष 2021-22 तक कृषि विश्वविद्यालय के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियाँ वितरित की जाएगी। दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अकादमिक परिधान निर्धारित किया गया है। छात्र कोसे रंग अथवा ऑफ वाईट रंग का कुर्ता तथा सफेद पायजामा पहनेंगे, वहीं छात्राएं कोसे रंग या ऑफ वाईट रंग की साड़ी पहनेंगी। दीक्षांत समारोह के अतिथि कोसे रंग का जैकेट पहनेंगे।

दीक्षांत समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, प्रबध मण्डल, विद्या परिषद तथा प्रशासनिक परिषद के सदस्यों सहित विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष भी शामिल होंगे। 17 अप्रैल को दीक्षांत समारोह की रिहर्सल की जाएगी, जिसमें  उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    FEE; बोर्ड परीक्षा पर महंगाई की मार;10वीं-12वीं की परीक्षा फीस बढ़ी, 460 के बजाय अब देने होंगे 800 रुपए

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। मंडल की वित्त और कार्यपालिका समिति की…

    LAWCET; पूर्व माओवादी देवजी ने लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में हासिल की 349वीं रैंक, लॉ डिग्री प्रोग्राम में मिलेगा दाखिला…

    जगदलपुर, छत्तीसगढ के बस्तर अंचल में चर्चित रहे  पूर्व माओवादी टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने तेलंगाना लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (LAWCET) में राज्य स्तर पर 349वीं रैंक हासिल की है।…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’