कोरबा में ट्रक-कार की भिड़ंत में सब इंस्पेक्टर समेत एक ही परिवार के चार की मौत

बिलासपुर,  कोरबा जिले में कटघोरा अंबिकापुर हाईवे पर आज सुबह मोरगा चौकी अंतर्गत मदनपुर फारेस्ट बेरियर के पास बड़ा हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। कार में जगदलपुर में पदस्थ सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की समेत महिला व दो बच्चे सवार थे। घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सब इंस्पेक्टर समेत चारों लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना सुबह चार बजे हुई है। मोरगा चौकी से पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच गई है। बताया जाता है कि मनोज तिर्की अंबिकापुर निवासी थे। वही मृत महिला उनकी पत्नी और दोनों उनके बच्चे बताए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने गहरा दुख प्रकट किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले में मोरगा चौकी अंतर्गत मदनपुर फारेस्ट बेरियर के पास कार और ट्रक की टक्कर में सब इंस्पेक्टर श्री मनोज तिर्की सहित उनके परिवार के चार लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं। इस दुर्घटना में अम्बिकापुर निवासी और जगदलपुर में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ मनोज तिर्की, उनकी पत्नी और दो बच्चों की मृत्यु हो गई है।

  • Related Posts

    SUSPEND; पुलिस को चकमा देकर गांजा तस्करी का आरोपी फरार, ASI समेत 4 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

    धमतरी, छत्तीसगढ के धमतरी  जिले के सिहावा इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मेडिकल मुलाहिजा में लाया गया आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। वहीं इस…

    MURDER; पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की हत्या कर श्मशान में दफनाए शव, 3 आरोपी गिरफ्तार, एक सप्ताह बाद खुला राज

    गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से डबल मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम गरीबा में पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की निर्मम हत्या…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..