कोरोना की चुनौतियों के लिए एम्स तैयार;34 आईसीयू और आक्सीजन बैड उपलब्ध

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कोविड-19 के बढ़ते रोगियों की संख्या को देखते हुए एक बार पुनः कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड को तैयार कर दिया गया है। पहले चरण में 20 आईसीयू बैड्स के साथ कुल 34 बैड उपलब्ध कराए गए हैं जिन्हें रोगियों की संख्या बढ़ने पर बढ़ाया जा सकता है।

देशभर में आयोजित मॉक ड्रिल के अंतर्गत एम्स में भी निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर के निर्देशन में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टॉफ की टीम ने कोविड-19 रोगियों के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की। इसके अंतर्गत आयुष भवन का दौरा कर उन्होंने उपलब्ध बैड के बारे में जानकारी ली। प्रो. नागरकर ने बताया कि 20 आईसीयू बैड के साथ 14 आक्सीजन बैड भी उपलब्ध कराए गए हैं। अभी एम्स में तीन कोविड-19 रोगी एडमिट हैं। इनकी संख्या बढ़ने पर कोविड वार्ड में बैड की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा टेस्टिंग की भी सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

प्रो. नागरकर ने पीपीई किट और अन्य दवाइयों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। नोडल ऑफिसर डॉ. अजॉय बेहरा ने बताया कि एम्स में कोविड-19 रोगियों के लिए पूर्व की भांति सभी तैयारियां पूरी हैं। दवाइयों के साथ ही आक्सीजन बैड भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इस अवसर पर डॉ. अतुल जिंदल, डॉ. प्रीतम वासनिक, डॉ. दिबाकर साहू ने भी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।

  • Related Posts

    HEALTH; 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक की ‘लंग स्टेपलर’ तकनीक से हुई सर्जरी से मिली नई जिंदगी

    0 इमरजेंसी में सफल लोबेक्टॉमी सर्जरी, फेफड़े का संक्रमित हिस्सा काटकर निकाला, बीमारी से दी राहत रायपुर, राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के हार्ट, चेस्ट एवं…

    HEALTH; महिला के पैर में रॉड डाली, स्क्रू लगाना भूल गए डॉक्टर, कोरबा के मेडिकल कॉलेज का कारनामा

    बिलासपुर, कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. सड़क हादसे में घायल महिला के पैर का ऑपरेशन तो कर दिया गया,…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…