कोरोना; 24 घंटे में दो ने तोड़ा दम, पॉजिटिविटी दर घटकर 3.91 प्रतिशत हुई

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे कम होने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के राज्य कन्ट्रोल एंड कमांड सेंटर द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में बीते 24 घंटों में 4097 सैम्पलों की जांच हुई, जिनमें 160 नए मरीज मिले हैं।

प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 3.91 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में कोरोना से दो लोगों की मौत भी हो गई है। दोनों ने को-मॉर्बिडिटी की वजह से दम तोड़ा है। जिनमें से एक रायपुर और दूसरा धमतरी जिले का रहने वाला था।

प्रदेश के 21 जिलों में मिले कोरोना संक्रमित

देश में सबसे ज्यादा 29 मरीज बलौदाबाजार जिले से मिले हैं। कांकेर से मरीजों की संख्या 19 है। रायपुर से 17, सरगुजा से भी 17 मरीज मिले हैं । दुर्ग जिले में संक्रमितों की संख्या 15 है। इसी तरह सूरजपुर जिले में 8 मरीज मिले हैं।

रायगढ़ से भी 8, बालोद जिले से 6 मरीज मिले हैं। धमतरी से 6 मरीज, बिलासपुर से 5, महासमुंद से 5 और जांजगीर चांपा से भी 5 मरीजों की पुष्टि हुई है। बलरामपुर से 4, राजनंदगांव से 3, जशपुर से 3, नारायणपुर से 2, दंतेवाड़ा से 2, बेमेतरा से 2, कोरबा से भी 2,कोरिया से 1 और गरियाबंद से भी 1 मरीज की पुष्टि हुई है।

  • Related Posts

    HEALTH; करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों का इंतजार!, हमर क्लीनिक भवन तैयार पर इलाज शुरू नहीं

    0 बिरगांव में पूर्व कांग्रेस सरकार की स्वास्थ्य सुविधा योजना पर भाजपा सरकार की बेरुखी का आरोपरायपुर, बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में आम गरीब और मजदूर परिवारों को घर के…

    HEALTH; छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का दोहरा शतक!, एक दिन में मिले 26 नए मरीज ,रायपुर में मिले 12 मरीज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज 26 नए स्वाइन फ्लू मरीजों की पुष्टि…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व