गाज गिरने से पहाड़ी कोरवा दंपती; अबोध पुत्र सहित चार की मौत, खेत में कर रहे थे काम

अंबिकापुर, सरगुजा के बलरामपुर जिले के शंकरगढ थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसर में गाज गिरने से पहाड़ी कोरवा दंपती ,उनके दो वर्ष के अबोध पुत्र सहित चार लोगों की मौत हो गई। चारों टमाटर के खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने खेत में बने झोपड़ी में सभी बैठे थे। उसी समय गाज गिरी और वे उसकी चपेट में आ गए। घटना में एक महिला भी जख्मी हुई है। गाज गिरने की एक अन्य घटना शंकरगढ थाना के बांसडीह में हुई। यहां गाज की चपेट में आकर पांच लोग झुलस गए हैं। सभी को शंकरगढ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार शंकरगढ के ग्राम पंचायत बेलसर के पोटपोटी नाला के नजदीक कुल्हुचोराडांड़ नामक स्थान पर जयकरण नामक व्यक्ति ने टमाटर की खेती की है। बुधवार की दोपहर कृषक जयकरण की पत्नी मुनिया के साथ अन्य लोग बेलसर निवासी बिपिन कुजुर (35),बनखेता निवासी पहाड़ी कोरवा दंपती मन्शु (35)-कुंती(32) बतौर मजदूर टमाटर के खेत में काम कर रहे थे। पहाड़ी कोरवा दंपती के साथ उनका दो वर्ष का अबोध बेटा प्रीतम भी था। उसी दौरान मौसम का मिजाज बदला। आकाश में काले घने बादल छा गए।

गरज-चमक के साथ तेज वर्षा शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग खेत के समीप प्लास्टिक से निर्मित झोपड़ी में जा घुसे। उसी दौरान तेज गर्जना के साथ गाज गिरी। गाज की चपेट में आने से विपिन कुजूर, पहाड़ी कोरवा दंपती मन्शु-कुंती तथा उसके दो साल के बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टमाटर की खेती करने वाले किसान की पत्नी मुनिया थोड़ी दूर थी इसलिए वह बच गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MURDER; राजधानी में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी के साथ दो नाबालिग बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारा चाकू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके बाद…

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर