गिरीश देवांगन बोले- नवीन तहसील कार्यालय खरोरा से नागरिकों को अब और भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी

रायपुर, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने आज रायपुर जिले के खरोरा में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।तहसील कार्यालय खरोरा का निर्माण छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा 71.12 लाख रुपए की लागत से पूर्ण किया गया है। तहसील कार्यालय भवन का क्षेत्रफल 5218 वर्ग फीट है, जिसमें तहसील कार्यालय में सभाकक्ष,आवश्यक कार्यलीन कक्ष ,कोर्ट रूम,प्रशाधन इत्यादि का निर्माण किया गया है।

नवनिर्मित भवन में तहसील कार्यालय की आवश्यकताओं के अनुरूप सभी सुविधाएं मौजूद हैं। इस अवसर पर श्री देवांगन ने कहा कि तहसील कार्यालय का कामकाज बेहतर तरीके से संचालित हो सके, इसको ध्यान में रखकर नया भवन बनाया गया है। इस भवन में तहसील कार्यालय संचालित होने से नागरिकों को अब और भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इस अवसर पर धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि पहले जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र बनाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन राज्य शासन द्वारा अब इसे सरल कर दिया गया जिससे लोगों को राहत मिली है। राजस्व संबंधी मामलों की प्रक्रिया के सरलीकरण से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की मंशानुरूप नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतर कार्य हो रहे हैं।

इस मौके पर नगर पंचायत खरोरा अध्यक्ष अनिल सोनी,नगर पंचायत उपाध्यक्ष पन्ना देवांगन, मंडी उपाध्यक्ष किरण ठाकुर, पार्षदगण, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद देवांगन,संभागायुक्त यशवंत कुमार,कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    EDUCATION; अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की सेवाएं

    *शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत , डुप्लीकेट अंकसूची, माइग्रेशन प्रमाण-पत्र सहित कई सेवाओं के लिए 60 दिवस की समय-सीमा रायपुर, विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए…

    PWD; घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत, की जांच के लिए PWD ने समिति बनाई,समिति तीन दिन में देगी रिपोर्ट

    0 राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजना नारायण भोई रायपुर., लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात