घर बैठे पार्ट टाइम इनकम के चक्कर में फंसा व्यापारी; ऑनलाइन 5 लाख की ठगी का हुआ शिकार

बिलासपुर, शहर में एक व्यापारी घर बैठे पार्ट टाइम इनकम के चक्कर में पांच लाख रुपए ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने उसे शुरूआत में प्रॉफिट दिलाया, जिससे वह लालच में फंस गया और अकाउंट के सारे पैसे लगा दिए, जिसे ठगों ने हड़प कर लिया। अब व्यापारी ने इस मामले की शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला सरकंडा क्षेत्र का है।

राजकिशोर नगर निवासी नितुन कुमार सिन्हा (46) व्यापारी हैं।उन्होंने पुलिस के पास शिकायत करते हुए बताया कि, उनके पास पार्ट टाइम इनकम के नाम से अनजान नंबर से एक कॉल आया था। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम में एक ग्रुप में जोड़ा गया और कुछ ऑनलाइन टास्क दिए गए, जिसे करने पर उन्हें हजारों रुपए प्रॉफिट मिला।

झांसा देकर ठगों ने फंसाया
इसके बाद उन्हें ठगों ने पैसे लगाने पर और ज्यादा प्रॉफिट होने का झांसा दिया। शुरूआत में कमाई होने पर लालच में आकर व्यापारी ने ठगों पर भरोसा कर लिया और उन्होंने पैसे लगाए तो तीन-चांर दिनों में उसे अच्छा रिटर्न भी मिला। फिर लालच में आकर उसने किश्तों में पांच लाख रुपए लगा दिया। जैसे ही वह ज्यादा पैसा लगाना शुरू किया। उसे रिटर्न प्रॉफिट मिलना बंद हो गया। इसके बाद रुपयों को ठगों ने हड़प कर लिया। ठगी का अहसास होने पर उसने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    SC;अमित जोगी मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई,सुको में कपिल सिब्बल बोले-हाईकोर्ट में हमारा पक्ष रखने का समय नहीं दिया गया…

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल अमित जोगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की डेट 20 अप्रैल के लिए रखी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप…

    HC; जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    बिलासपुर, साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…