चार साल से नहीं मिला खिलाड़ियों को सम्मान, सम्मान के लिए किया घेराव

रायपुर, छत्तीसगढ़ में पिछले चार सालों से खेल अलंकरण का आयोजन नहीं हो पाया है। खेल अलंकरण नहीं हाेने के कारण खिलाड़ियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस बात से नाराज प्रदेश के खिलाड़ियों ने अब खेल विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला है। मंगलवार को प्रदेशभर से आएं खिलाड़ियों ने खेल विभाग परिसर का घेराव किया। इसी दौरान सभी ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से खिलाड़ियों के हक को जल्द पूरा कराने की मांग की है। संचालक के अनुपस्थिति में अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

अलंकरण समारोह जल्द कराने के आश्वासन पर सभी खिलाड़ी शांत हुए। खिलाड़ियों का कहना है कि शासन के नियमानुसार प्रतिवर्ष उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया जाता है, लेकिन विगत कुछ वर्षो से प्रदेश के राज्य और राष्ट्रीय पदक प्राप्त खिलाड़ियों को यह सम्मान नहीं मिल पा रहा है। जससे सभी खिलाड़ी हताश है। खिलाड़ियों का कहना है कि अगर हमारी मांगे जल्द पूरी नहीं होती प्रदेश स्तरीय बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

खिलाड़ियों की दो सूत्रीय मांगे

– लंबित खिलाड़ियों के नामों की जल्द घोषणा की जाए।

– लंबित खेल अंलकरण समारोह के तिथियों की घोषणा की जाए।

  • Related Posts

    GAME; फीफा कप का आगाज, नब्बे मिनट के फुटबाल का रोमांच, पर हिंदुस्तान शामिल नहीं

     बारह जून से उन्नीस जुलाई  तक दुनियां के अडतालीस देश सर्वाधिक प्रतिष्ठित खेल फुटबॉल के फीफा कप के लिए जूतम पैजार के लिए सज्ज हो गए है।बीते छियानवे साल के…

    T20; वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में हुई एंट्री, श्रेयस अय्यर T20 के नए कप्तान, सूर्या की हो गई छुट्टी…

    नईदिल्ली, बीसीसीआई ने आयरलैंड, इंग्लैंड और जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..