चेन्नई-अहमदाबाद में होंगे IPL-16 के प्लेऑफ मुकाबले; 23 मई को पहला, 26 को दूसरा क्वालिफायर; नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा फाइनल

नईदिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन के प्लेऑफ मुकाबलों की तारीख और वेन्यू तय हो गए हैं। IPL ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी। चेन्नई और अहमदाबाद में क्वालिफायर, एलिमिनेटर और फाइनल मिलाकर कुल 4 मैच होंगे। दोनों शहरों को 2-2 मैच दिए गए हैं।

23 मई से होंगे प्लेऑफ मैच
IPL में प्लेऑफ के कुल 4 मुकाबले होते हैं। पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों के बीच क्वालिफायर-1, तीसरे और चौथे नंबर की टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होता है। क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम क्वालिफायर-2 खेलेगी। एलिमिनेटर जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में पहुंचेगी। क्वालिफायर-2 जीतने वाली टीम क्वालिफायर-1 की विजेता से फाइनल खेलती है।

IPL के नए शेड्यूल अनुसार, 23 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में क्वालिफायर-1 और 24 मई को चेन्नई में ही एलिमिनेटर मुकाबला होगा। 26 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालिफायर-2 और 28 मई को अहमदाबाद में ही फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

21 मई को खत्म होगा लीग स्टेज
IPL के लीग स्टेज में इस बार भी पिछली बार की तरह 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 31 मार्च से शुरू हुए लीग स्टेज के मुकाबले 21 मई (रविवार) तक चलेंगे। 21 को लीग स्टेज के आखिरी 2 मुकाबले होंगे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 69वां और बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच लीग स्टेज का 70वां मैच खेला जाएगा।

लीग स्टेज खत्म होने के बाद पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें तय होंगी। यही 4 टीमें लीग स्टेज के 2 दिन बाद होने वाले प्लेऑफ मुकाबलों में हिस्सा लेंगी।

पिछली बार भी अहमदाबाद में हुआ था फाइनल
2022 में लीग स्टेज के मुकाबले महाराष्ट्र के 2 शहरों में बने 3 स्टेडियम में खेले गए थे। तब कोलकाता में क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर हुआ था, वहीं अहमदाबाद में क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला खेला गया था। तब गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल जीता था। इस बार भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

गुजरात और राजस्थान के अलावा पिछली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजायंट्स ने भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था, लेकिन लखनऊ एलिमिनेटर और बेंगलुरु की टीम क्वालिफायर-2 हार कर अगले राउंड में एंट्री नहीं कर सकी थीं।

  • Related Posts

    GAME; व्हीआईपी क्रिकेटर्स…….

    जापान में होने वाले एशियाड खेलो में  व्हीआईपी क्रिकेटर्स विश्व खेल  में  प्रतिष्ठित खेल सूची में क्रिकेट नहीं है। इसका प्रमाण भी है कि दुनियां के सबसे महत्वपूर्ण खेल कुंभ…

    GAME; 2 स्वर्ण एवं 3 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में दपूमरे का तीसरा स्थान

     *16वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का शानदार प्रदर्शन बिलासपुर/रायपुर , चित्तरंजन, पश्चिम बंगाल में 07 से 09 सितम्बर 2026 तक आयोजित 16वीं अखिल भारतीय…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व