चेन्नई की हैदराबाद पर 15वीं जीत; कॉन्वे ने जमाई फिफ्टी की हैट्रिक, जडेजा ने लिए 3 विकेट

चेन्नई, चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 29वां मुकाबला चेपॉक स्‍टेडियम पर खेला गया। चेन्नई ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 134 रन बनाए थे। इसे चेन्नई ने कॉनवे के नाबाद 77 रन की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने तेज शुरुआत की। टीम का पहला विकेट 35 के योग पर गिरा। हैरी ब्रूक 18 रन का ही योगदान दे सके। त्रिपाठी ने 21 रन बनाए। SRH के लिए अभिषेक शर्मा (34) शीर्ष स्कोरर रहे। रवींद्र जडेजा ने 22 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि महेश तीक्षणा, आकाश सिंह और मथीशा पथिराना ने एक-एक विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने ठोस शुरुआत की। ऋतुराज और कॉनवे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले 87 रन की साझेदारी की। इस दौरान कॉनवे ने इस सीजन में अपनी लगातार तीसरी हाफ सेंचुरी पूरी की।

चेन्नई को दूसरा झटका 110 के योग पर लगा। तब तक मैच हैदराबाद की पकड़ से निकल गया चुका था। एक झोर पर खड़े कॉनवे लगातार रन बनाते रहे। मोईन अली ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ चेन्नई ने 6 मैच में 4 जीत लिए हैं और 8 प्वाइंट के साथ तीसरे स्थान पर है।

  • Related Posts

    CRICKET; महिला बनाम पुरुष क्रिकेट…..

    क्या आपको मालूम है कि महिलाएं भी क्रिकेट खेलती है? उत्तर जरूर, हां में होगा।क्या आप जानते है कि महिलाएं क्रिकेट के सबसे अहम फॉर्मेट टेस्ट में कब से खेल…

    FIFA CUP;दो विजेताओं के बीच फंसा फीफा कप

    19 जुलाई 2026 को इस बात का फैसला होना तय हो गया है कि 1978,1986 और 2022 के विजेता अर्जेंटीना और 2010 के विजेता स्पेन में से कोई एक अगले…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’