चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता सीजन का पहला एल-क्लासिको; IPL के 1000वें मैच में मुंबई को 7 विकेट से हराया

मुम्बई, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन के पहले एल-क्लासिको में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत मिली है। टीम ने लीग के 1000वें मैच में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में 3 विकेट लिए, वहीं अजिंक्य रहाणे ने 19 बॉल में टूर्नामेंट की सबसे तेज फिफ्टी जमाई। दोनों ही CSK की जीत के हीरो रहे।

वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 3 विकेट के नुकसान पर 18.1 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। इसी के साथ CSK ने मुंबई को उसके घरेलू मैदान पर 5 साल बाद IPL मैच हराया है। इस जीत से CSK पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। 

मुंबई ने लगातार विकेट गंवाए
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन मुंबई की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने बिना नुकसान के 38 रन बना लिए थे। 67 रन के स्कोर पर ओपनर्स के आउट होने के बाद रोहित की कप्तानी वाली मुंबई ने लगातार विकेट गंवाए। मिडिल ऑर्डर में कोई भी बैटर बड़ा स्कोर नहीं बना सका। हालांकि टिम डेविड ने 21 बॉल पर 31 रन बनाते हुए स्कोर 150 पार पहुंचाया।

157 के साधारण से स्कोर को डिफेंड करते हुए मुंबई के गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ सके। जेसन बेहरनडॉर्फ ने चेन्नई को पहले ही ओवर में झटका दिया, लेकिन बाद में रहाणे और गायकवाड के बीच दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी के बाद मैच चेन्नई की झोली में आ गया। CSK से शिवम दुबे ने 28 और अजिंक्य रहाणे ने 61 रन बनाए। डेवोन कॉन्वे शून्य बनाकर आउट हुए। मुंबई से पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय और जेसन बेहरनडॉर्फ को भी एक-एक विकेट मिला।

रहाणे की पारी
मोईन अली की गैरमौजूदगी में खेलने उतरे अजिंक्य रहाणे मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुए। वे शून्य पर डेवोन कॉन्वे के आउट होने के बाद खेलने उतरे और ताबड़तोड़ रन बनाने शुरू कर दिए। रहाणे ने 27 गेंद में 61 रन की आतिशी पारी खेली। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड के साथ 44 गेंद पर 82 गेंद की साझेदारी की।

जडेजा की गेंदबाजी
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सटीक गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जडेजा ने तेज तर्रार ओपनर इशान किशन, कैमरून ग्रीन और तिलक वर्मा को चलता किया।

दिल्ली ने गंवाया सीजन का तीसरा मुकाबला:राजस्थान 57 रन से जीती

ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में खेल रही दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में तीसरा मुकाबला गंवा दिया है। टीम को राजस्थान रॉयल्स ने 57 रनों से हराया। यह राजस्थान की दिल्ली पर ओवरऑल 14वीं जीत है।

यह राजस्थान की तीन मैचों में दूसरी जीत है। टीम पॉइंट टेबल के टॉप पर है। वहीं, दिल्ली नौवें स्थान पर हैं। गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए। 200 रन का टारगेट चेज करने उतरे दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज 20 ओवर में 9 विकेट पर 142 रन ही बना सके।

मैच के टर्निंग पॉइंट्स

  • जायसवाल-बटलर की पार्टनरशिप राजस्थान के ओपनर्स ने शानदार शुरुआत दिलाई। यशस्वी जायसवाल (31 बॉल पर 60) और जोस बटलर (51 बॉल पर 79 रन) के बीच 51 बॉल पर 98 रन की साझेदारी की।
  • हेटमायर की पारी राजस्थान रॉयल्स के शिमरोन हेटमायर ने 21 गेंद में नाबाद 39 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंचाया। इस दौरान 4 छक्के और एक चौका शामिल था।
  • बोल्ट ने शून्य पर दिए 2 झटके ट्रेंट बोल्ड ने दिल्ली को पहले ही ओवर में दो झटके दिए। तब दिल्ली का खाता भी नहीं खुला था। टीम ने पावरप्ले में 38 रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए थे। टीम इन झटकों से उबर नहीं सकी।
  • Related Posts

    CRICKET; दो से दस दिन का टेस्ट क्रिकेट ! ……..

    क्रिकेट प्रेमियों के लिए उनके मनोरंजन के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट के अलावा वन डे और टी-20 फॉर्मेट के मैच इजाद हो गए है। भविष्य में इस बात से भी…

    GAME; 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा की मेजबानी करेगा जीपीएम, 18 से 21अगस्त तक जुटेंगे खिलाड़ी

    *पांचों संभागों के 540 खिलाड़ी जिम्नास्टिक, क्रिकेट, ताईक्वांडो और कबड्डी में दिखाएंगे दम रायपुर, प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला 18 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाली 26वीं राज्य स्तरीय शालेय…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार