छत्तीसगढ़ के फेमस यूट्यूबर-एक्टर देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत,वीडियो बनाने आए थे नया रायपुर

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के कामेडी यूट्यूबर देवराज पटेल की मौत हो गई है। ये दुर्घटना लाभांडी चौक के पास हुई है। जहां एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार देवराज पटेल का एक दोस्त भी इस हादसे में घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है। बता दें कि देवराज पटेल छत्तीसगढ़ के फेमस यूट्यूबर एक्टर हैं। देवराज पटेल ने मुख्यमंत्री के साथ रील बनाकर पोस्ट भी किया था। वहीं मौत के कुछ घंटे पहले भी यूट्यूबर देवराज पटेल ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया था। इनकी उम्र लगभग 21 साल है। बताया जा रहा है कि वह नया रायपुर वीडियो बनाने आए थे और बना के वापस जा रहे थे। बीए फाइनल ईयर स्टूडेंट का छात्र था।

सीएम भूपेश बघेल के साथ बनाया था वीडियो

कुछ दिनों पहले ही देवराज पटेल ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान एक वीडियो भी बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उस वायरल वीडियो में देवराज कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में दो ही लोग फेमस हैं, एक मैं और एक मोर काक। इसके बाद सीएम भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे। इस वीडियो को 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा था।

  • Related Posts

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    नईदिल्ली, हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू से अलग होने पर खुलकर बात की है. सिंगर ने बोला कि शादी 6 साल बाद उन्होंने तलाक…

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    अर्जुन तिवारी रायपुर, ऐसे तो इंसान इंसान अपने हिसाब से तरह तरह के बेजुबान जानवरों पशु पक्षियों से प्यार करते देखे जाते है परंतु एक गिलहरी के बच्चे को अगर…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..