छत्तीसगढ़ में दोगुना हुई खेती के उपकरणों की मांग, न कृषि यंत्र मिल रहे न ही अनुदान,कैसे बढेगा उत्पादन ?

रायपुर, छत्तीसगढ़ में खेतीबाड़ी के लिए कृषि यंत्रों की मांग दोगुनी हो गई है। लिहाजा, केंद्र सरकार से सब्सिडी राशि को दोगुना तक बढ़ाने की दरकार है। राज्य सरकार ने केंद्रांश बढ़ाने को केंद्रीय कृषि मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है। पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 12 हजार से अधिक किसानों ने अकेले ट्रैक्टर के लिए आवेदन लगाया मगर 25 प्रतिशत किसानों को ही अनुदान की राशि मिल पाई है।

कृषि विभाग केवल तीन हजार किसानों को ही ट्रैक्टर के लिए सब्सिडी दे पाया है। इसी तरह अन्य कृषि उपकरण हस्त बैल चलित यंत्र, पावर टिलर, कंबाइन हारवेस्टर, शक्ति चलित कृषि यंत्र, पौधा सरक्षण यंत्र, सिंचाई पंप आदि कृषि यंत्रों की मांग लगातार हो रही है। हालांकि राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र ने सब्सिडी की राशि लगातार बढ़ाई है मगर यह भी नाकाफी है। तीन वर्ष पहले जहां छह हजार किसानों को कृषि उपकरण वितरित किए जा रहे थे। वहीं अब 12 हजार से अधिक किसानों को उपकरण बांटा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ समेत देशभर में केंद्र प्रवर्तित कृषि यंत्रीकरण योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्र की खरीदी पर उन्हें 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है। इसके अलावा कस्टम हायरिंग केंद्रों (सीएचसी) और उच्च मूल्य वाले कृषि यंत्रों के लिए उच्च तकनीकी केंद्र स्थापित करने को 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है।

  • Related Posts

    SUSPEND; मंडी बोर्ड के वरिष्ठ मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, जगदलपुर में अटैच, नोटिस दिया गया था

    रायपुर, छत्तीसगढ राज्य मंडी बोर्ड के अधीनस्थ रामानुजगंज मंडी के वरिष्ठ सचिव डॉ. मालिक राम पोर्ते को निलंबित कर दिया गया है। उन्हे जगदलपुर संभागीय कार्यालय में अटैच कर दिया…

    FARMING; धान उपार्जन व्यवस्था बनेगी और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़, छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज यहाँ मंत्रालय…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर