छत्तीसगढ में खुलेंगे 15 नए महाविद्यालय;495 पद का सृजन भी

रायपुर, मुख्यमंत्री के विधानसभा में दिए गए बजट भाषण में की गई घोषणा को अमल में लाते हए आज छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों सहित अन्य जगहों में कॉलेज की स्थापना सहित नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति के साथ ही कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति राज्य शासन द्वारा दे दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 2023-24 मुख्य मद में किए गए प्रावधानों के अनुसार 15 नवीन शासकीय महाविद्यालय की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही स्वीकृत प्रति महाविद्यालय के लिए 33 पदों के मान से 495 पदों के सृजन की स्वीकृति के साथ ही कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है।

राज्य शासन के द्वारा स्वीकृत नवीन महाविद्यालय के नाम

 1. नवीन शासकीय महाविद्यालय मर्दापाल, विकासखंड कोण्डागांव, जिला कोण्डागांव, 2. नवीन शासकीय महाविद्यालय,  जेवरतला, विकासखंड डौंडीलोहरा, जिला बालोद, 3. नवीन शासकीय महाविद्यालय, चिल्हाटी, विकासखंड अंबागढ़ चौकी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 4. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 5. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, जिला गरियाबंद 6. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 7. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 8. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 9. नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ 10. नवीन शासकीय महाविद्यालय कुण्डा विकासखंड पंडरिया, जिला कबीरधाम 11. नवीन शासकीय महाविद्यालय केरा विकासखंड नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा 12. नवीन शासकीय महाविद्यालय अर्जुनी, विकासखंड डोंगरगांव जिला राजनांदगांव 13. नवीन शासकीय महाविद्यालय अमलीडीह रायपुर जिला रायपुर 14. नवीन शासकीय महाविद्यालय माना कैंप रायपुर जिला रायपुर 15. नवीन शासकीय महाविद्यालय अकलतरी विकासखंड बिल्हा जिला बिलासपुर के नाम शामिल हैं।

स्वीकृत महाविद्यालय के लिए सृजन किए गए 495 पद

प्राचार्य के लिए 15, सहायक प्राध्यापक के लिए 180, ग्रंथपाल के लिए 15, क्रिड़ाधिकारी के लिए 15, सहायक ग्रेड-01 के लिए 15, प्रयोगशाला तकनीशियन के लिए 75, सहायक ग्रेड-02 के लिए 15, सहायक ग्रेड-03 के लिए 15, प्रयोगशाला परिचायक के लिए 75, भृत्य के लिए 30, बुक लिफ्टर के लिए 15, स्वच्छक के लिए 15 एवं चौकीदार के लिए 15 पदों का सृजन किया गया है।

  • Related Posts

    PROMOTION; व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल, 16 अभ्यर्थी नदारद

    रायपुर,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीश् शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर…

    SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

    नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा