डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

रायपुर, राजधानी से लगे इलाके में हुए हादसे सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना 19-20 अप्रैल को देर रात 3:00 बजे की बताई जा रही है। माना इलाके में हुए इस हादसे की पुलिस जांच कर रही है।

माना थाने की पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार तेज होने की वजह से हादसा हुआ है। जिस जगह पर कार डिवाइडर से टकराई है। वहां एक मोड़ है। स्पीड अधिक होने की वजह से कार नियंत्रित नहीं हो सकी और डिवाइडर से जा टकराई। कार में बैठे 6 लोग इस हादसे का शिकार हुए जिनमें से दो युवकों की मौत हो गई।

इस घटना में कालीबाडी इलाके के रहने वाले विवेक सिंह और नवा रायपुर के सेक्टर 27 में रहने वाले लैंबर्ट सागर नाम के युवक की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक यह दोनों अपना अपना व्यवसाय किया करते थे, दोस्तों के साथ देर रात घूमने निकले थे।

ये लोग हुए घायल

हादसे में प्रदीप बिश्नोई , ऋषभ दुबे, अर्नाल्ड एकका और मनीष कुमार नाम का युवक घायल हुए हैं। यह सभी रायपुर के मुजगहन राखी न्यू राजेंद्र नगर इलाके के रहने वाले हैं । फिलहाल इन सभी की स्थिति गंभीर होने की वजह से पुलिस को किसी का भी बयान नहीं मिला है।

माना थाने के प्रभारी भावेश गौतम के मुताबिक देर रात पीटीएस चौके के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर ही दो युवकों की मौत हो गई थी। पुलिस जांच कर रही है। घायलों से पूछताछ के बाद ही हादसे की वजह साफ हो सकेगी। किसी और गाड़ी से टक्कर हुआ है या नहीं, इस एंगल पर भी जांच हो रही है। फिलहाल जांच करने पर यह बात सामने आई है कि डिवाइडर से टकराने की वजह से यह हादसा हुआ होगा।

  • Related Posts

    HC ‘सुसाइड के अलावा कोई रास्ता नहीं था…’, पत्नी की आत्महत्या के लिए डॉक्टर पति को ठहराया जिम्मेदार

    बिलासपुर. पत्नी की आत्महत्या के एक मामले में हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा है कि लगातार ऐसा माहौल बनाना, जिसमें व्यक्ति को आत्महत्या के अलावा कोई…

    HC; आदेश का पालन नहीं करने पर आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस

    बिलासपुर. आबकारी विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक को विभागीय प्रतियोगी परीक्षा में सर्विस रिकॉर्ड (ACR) के अंक कम देकर अनुत्तीर्ण किए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात