डेंटल कालेज में नहीं लग पा रहे कैप, 300 से अधिक की वेटिंग, इलाज के अभाव में लौट रहे मरीज

रायपुर, राजधानी के शासकीय डेंटल कालेज में दांत के सड़न व रूटकेनाल के बाद लगने वाले साधारण से कैप तक नहीं लग पा रहे हैं। वहीं, बत्तीसी इंप्लांट की सुविधाएं सिर्फ अब ना की रह गई है। यहां मरीज तो आते हैं, लेकिन सेवाएं नहीं मिल पाती है। इसके चलते दांत कैप लगाने के लिए 300 से अधिक की वेटिंग हो चुकी है। वहीं, इंप्लांट के लिए सामान नहीं मिलने से मरीज को वापस भेज दिया जा रहा है।

बता दें शासकीय डेंटल कालेज में तीन महीने से दांत में कैप लगाने के लिए जरूरी मशीनें पिछले तीन माह से खराब पड़ी हुई है। सामान्यत: दांत खराब होने, रूटकेनाल कराने के बाद व अन्य इलाज के दौरान दांत में कृत्रिम कैप लगाए जाते हैं। यहां कैप तैयार करने के लिए जरूरी मशीनें एक-एक कर खराब हो गई हैं, लेकिन प्रबंधन ने इसपर कोई संज्ञान नहीं लिया। इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है। लेकिन छोटी सी समस्या बताकर टाल दिया जाता है।

इंप्लांट की सुविधा बंद

डेंटल कालेज में इंप्लांट की सुविधा शुरू की गई थी। लेकिन इंप्लांट के लिए जरूरी सामान की कमी के चलते कुछ केस करने के बाद इसे बंद कर दिया गया। ओपीडी में पहुंचने पर डाक्टर भी अब इलाज छोड़ सेवाएं बंद होने की सलाह ही दे पा रहे हैं। विडंबना है कि छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए भी मरीजों को भटकना पड़ रहा है।

  • Related Posts

    WILD LIFE; बायसन के हमले से एक ग्रामीण की मृत्यु, दो घायल, तेंदूपत्ता तोडने गए थे जंगल

    रायपुर, बलौदाबाजार वनमंडल के वन विकास निगम परियोजना परिक्षेत्र रवान इलाके में  मंगलवार को तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए जंगल गए  ग्रामीणों पर बायसन के हमले में एक ग्रामीण की मृत्यु…

    SCHOOL; अब छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ी, पैरेंट्स की जेब पर पड़ेगा भार, आदेश जारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है. जहां स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल फीस में बढ़ोतरी कर दी है. तर्क दिया गया है…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…