दुर्ग-रायपुर के बीच NH-53 में हैवी वाहन बंद;फ्लाई ओवर निर्माण के चलते रूट डायवर्ट

दुर्ग, दुर्ग-रायपुर NH 53 हाईवे रूट पर बन रहे फ्लाई ओवर ब्रिज के चलते हैवी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। ऐसे वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। दुर्ग से भिलाई होते हुए राजधानी रायपुर जाने वाले NH-53 मार्ग पर पांच मीटर से अधिक चौड़ाई वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी है।

इस मार्ग में डबरा पारा चौक से भिलाई-3 की ओर पांच मीटर से अधिक चौड़ाई के वाहनों को अग्रिम आदेश तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। यहां चल रहे ओवर ब्रिज के निर्माण के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। जिसको ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने पांच मीटर से अधिक चौड़ाई वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किया है।

इन नए रूट से होकर गुजरेंगे हैवी वाहन
पुलिस के मुताबिक दुर्ग से रायपुर की तरफ जाने वाले हैवी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर, छावनी, इंडस्ट्रियल एरिया होते हुए हथखोज, उम्दा, भिलाई-3 रोड का इस्तेमाल करके राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।

हैवी वाहनों के चलने से दुर्घटना की आशंका
NH-53 में चार स्थानों पर ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। डबरा पारा चौक में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के निर्माण के चलते मार्ग की चौड़ाई 5 मीटर से कम हो गई है। ऐसे में यदि यहां से हैवी वाहन गुजरते तो दुर्घटना और जाम की आशंका काफी बढ़ सकती थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

हर दिन 30-40 हजार भारी वाहनों की होती है आवाजाही
जानकारी के मुताबिक NH-53 से रायपुर से दुर्ग के बीच हर दिन डेढ़ से दो लाख वाहन गुजरते हैं। इसमें 30-40 हजार हैवी वाहनों की संख्या होती है। रात के समय इन वाहनों का दबाव सबसे अधिक होता है।

  • Related Posts

    CRIME; कारोबारी महेंद्र गोयनका परिवार समेत फरार, कोलकाता पुलिस को दिया चकमा, 1000 करोड़ के घोटाले का आरोप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति और शेयरों में कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी कारोबारी महेंद्र गोयनका…

    GOVT; छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ अभियान, 15 नवंबर से शुरू होगा सघन जांच

    रायपुर, छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी घुसपैठियों के खिलाफ सरकार ने बड़ा अभियान छेड़ने का फैसला…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश