धौराभाटा रेलवे गेट में आवागमन बंद रहेगा; रायपुर रेल मंडल के 32 सदस्य सेवानिवृत्त

रायपुर, रायपुर रेल मंडल में धौराभाटा रेलवे गेट में आवागमन बंद रहेगा। धौराभाटा फाटक रेलवे समपार सं 379 (कि.मी.-752/22A-24A) में डाउन लाइन का अति आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु दिनांक 01.07.23 दिन शनिवार शुबह 06:00 बजे से दिनांक 03.07.23 सोमवार शुबह 06:00 बजे तक आवागमन के लिए बंद रहेगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 32 रेल परिवार के सदस्य (30 सामान्य एवं 02 असामान्य) जून 2023 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत हुए। इस समारोह में सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी रूहीना तुफैल खान, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक निरंजन गुनीराम बडगे, सेवानिवृत्त कर्मी एवंउनके परिजन, कल्याण निरीक्षक तथा बंदोबस्त अनुभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 32 रेलकर्मी में परिचालन विभाग से 05, इंजीनियरिंग विभाग से 08, यांत्रिकी विभाग से 09, वाणिज्य विभाग से 02, विद्युत विभाग से 05, कार्मिक विभाग 01, चिकित्सा विभाग 01 एवंसुरक्षा विभाग 01 कर्मचारी शामिल है|

सामुदायिक भवन में आयोजित समारोह में समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई।इस अवसर पर सहायक मंडल वित्त प्रबंधक द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति का समस्त भुगतान प्रमाण-पत्र (ई-पेमेंट के माध्यम से सामान्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कुल राशि रुपये11,26,04,347/- का भुगतान किया गया), पेंशन भुगतान आदेश, सेवानिवृत्त कर्मचारी का पहचान एवं पास पत्र, सेवा मेडल आदि प्रदान किया गया।

                                                                                           

  • Related Posts

    GOLD; लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा सोना

    नई दिल्ली, मुहर्रम के मौके पर आज एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा है।…

    POLLUTION; रायगढ़ में प्रदूषण फैलाने वाले 25 उद्योगों पर 79 लाख का पर्यावरणीय हर्जाना, पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

    रायगढ़, रायगढ जिले में वायु गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा लगातार सघन निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मंडल ने…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’