नंदकुमार बोले- समस्याओं को दूर करने जनप्रतिनिधि बनना जरूरी; इसलिए विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा

रायपुर, कांग्रेस प्रवेश करने के बाद आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। पं दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित आभार सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे साय ने कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए जनप्रतिनिधि बनना जरूरी है। उनकी भी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा है। जब उनसे सवाल किया गया कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे तो साय ने कहा कि वह अपने क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे। कुनकुरी और पत्थलगांव आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित सीट है। जहां से तय हो जाएगा, वहां से चुनाव लड़ लेंगे।

नंदकुमार साय वर्ष 1998 में जशपुर से विधायक थे। उसके बाद वे तीन बार लोकसभा सदस्य चुने गए। नंदकुमार साय ने सोमवार को कांग्रेस प्रवेश किया। इसके बाद से वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आभार सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी साय की मुलाकात हो रही है।

साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सरकार गोठान को मजबूत करने का काम कर रही है। स्वसहायता समूह को आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह काम लंबे समय तक चलेगा, तो प्रदेश में बदलाव साफ नजर आएगा। साय से जब यह सवाल किया गया कि वह लंबे समय तक राजनीति में कांग्रेस के खिलाफ थे, अब यह कैसा महसूस कर रहे हैं। इसके जवाब में साय ने कहा कि यह निर्णय कठिन तो था, लेकिन यहां अच्छे लोग हैं। लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए जनप्रतिनिधि बनना जरूरी है।

कुनकुरी और पत्थलगांव में हैं कांग्रेस विधायक

नंदकुमार साय ने जिन दो सीट कुनकुरी और पत्थलगांव से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की है, वहां वर्तमान में कांग्रेस विधायक हैं। कुनकुरी से यूडी मिंज और पत्थलगांव से रामपुकार सिंह विधायक हैं। यूडी मिंज ने भाजपा के भरत साय को 4293 वोट से हराया, जबकि रामपुकार सिंह ने भाजपा के शिवशंकर पैकरा को 36686 वोट से वर्ष 2018 के चुनाव में हराया था। रामपुकार वर्ष 1993 से 2008 तक लगातार चार बार विधायक चुने गए।उन्होंने लगातार तीन चुनाव में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को हराया था। 2013 के चुनाव में रविशंकर पैकरा से चुनाव हार गए थे।

  • Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व