नक्सलियों ने फूंका वाहन; ‘भरोसे का सम्मेलन’ में शामिल हुए प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल का विरोध

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक तरफ भूपेश बघेल कह रहे थे कि अब बस्तर में शांति है, वहीं दूसरी तरफ नक्सलियों ने गिट्टी परिवहन करती दो वाहनों में आग लगा दी। दरअसल, नक्सलियों ने कांग्रेस सरकार के जगदलपुर में आयोजित भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम के विरोध में बीजापुर में उत्पात मचाया है। सरकार के इस कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं।

बताया जा रहा है कि, बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के पदेड़ा गांव के नजदीक नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस इलाके से 2 हाइवा वाहनों से गिट्टी ढुलाई का कार्य किया जा रहा था। इसी बीच ग्रामीण वेशभूषा में नक्सली पहुंचे। जिन्होंने पहले हाइवा को रुकवाया। जिसके बाद दोनों वाहनों के चालकों को नीचे उतारा। फिर दोनों गाड़ियों के डीजल टैंक तोड़कर उसमें आग लगा दी।

वारदात के बाद नक्सलियों ने दोबारा इस मार्ग पर वाहन न चलाने की धमकी दी। फिर सारे नक्सली जंगल की तरफ लौट गए। कुछ देर बाद चालकों ने नक्सलियों की इस करतूत की जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि, जवान मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। आशंका जताई जा रही है कि, नक्सलियों की गंगालूर एरिया कमेटी ने वारदात को अंजाम दिया है।

  • Related Posts

    SC;अमित जोगी मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई,सुको में कपिल सिब्बल बोले-हाईकोर्ट में हमारा पक्ष रखने का समय नहीं दिया गया…

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल अमित जोगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की डेट 20 अप्रैल के लिए रखी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप…

    HC; जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    बिलासपुर, साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व