नगरों के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान बनेगा;

रायपुर, राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नगरों का मास्टर प्लान प्राथमिकता के आधार पर तैयार करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों तथा नव गठित जिलो का सुव्यवस्थित एवं सुनियोजित विकास को नया आयाम दिया जा सके।

इसी तारतम्य में नवा रायपुर अटल नगर, इंद्रावती भवन में संचालनालय, नगर तथा ग्राम निवेश द्वारा अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से प्रदेश के महत्वपूर्ण नगरो का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसमें शहर की आवश्यकता के आधार पर तथा आम जनता के सुविधा प्रदान करने की दृष्टिकोण से आमोद-प्रमोद, रोड, पार्किंग, वाणिज्यिक गतिविधियाँ, औद्योगिक, आवासीय आदि प्रयोजन हेतु मास्टर प्लान में प्रावधान करते हुए सुव्यवस्थित विकास को महत्व दिया गया है।

इसी तरह नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा प्रदेश के लगभग 56 महत्वपूर्ण शहरों का मास्टर प्लान जी.आई.एस आधार पर तैयार कर लिया गया है, जो कि विभाग के विभागीय वेबसाईट में भी अंगीकरण के आधार पर आमजनता के अवलोकन हेतु उपलब्ध है। विभाग द्वारा वार्षिक लक्ष्य निर्धारित किया जाकर मास्टर प्लान बनाने का कार्य सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है।

 इसी परिपेक्ष्य में विस्तृत चर्चा तथा आमजनता को मास्टर प्लान में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से विशेष सचिव आवास एवं पर्यावरण श्री जनक प्रसाद पाठक की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मास्टर प्लान का अधिक से अधिक आमजनता को लाभ पहुंचाने तथा सुनियोजित विकास की ओर शहर को ले जाने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में विभाग के संयुक्त सचिव जितेन्द्र शुक्ला, संचालक जे.पी. मौर्य, उप सचिव द्वय राहुल वेंकट एवं सी. तिर्की तथा नगर तथा ग्राम निवेश के विभिन्न जिलो के जिला अधिकारी सम्मिलित हुए।

  • Related Posts

    PWD; मंत्री अरुण साव बोले- ढाई सालों में 1285 सड़कों, 247 पुलों और 42 भवन निर्माण कार्य के लिए 12,666 करोड़ की स्वीकृति

    0 लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण” के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रहे नई गति रायपुर.उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित…

    RTO; परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती के लिए 250 दावेदारों का चयन, शारीरिक मापदंड परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन जल्द

    रायपुर, परिवहन विभाग में परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। परिवहन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार