नुआपाड़ा में बाघ के आतंक से सहमे लोग , वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

पदमपुर,पश्चिम ओडीसा के नुआपाड़ा इलाके में बाघ के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव में बाघ के पैर के निशान मिले हैं। जिसके बाद, वन विभाग ने शनिवार को माइक से स्थानीय लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

वन विभाग ने गांव पहुंचकर बाघ के पैरों के निशान रिकॉर्ड किए हैं। विभाग ने इलाके में आगाह करते हुए बताया है कि इलाके में दो बाघ हैं। इसलिए ग्रामीण सतर्क रहें। ग्रामीणों का कहना है कि मोहरडीही गांव में एक बाघ ने बछड़े को मारकर खा लिया। ग्रामीणों की शिकायत है कि बाघ इलाके की गायों को मारकर खा रहा है। वन क्षेत्र में मवेशियों के शवों के अवशेष पड़े हैं। दोनों बाघ सुनाबेड़ा अभयारण्य से सटे संरक्षित जंगल में डेरा डाले हुए हैं।

वहीं, नुआपाड़ा जिले में 20 मार्च यानी रविवार की शाम को बाघ ने एक वृद्ध महिला पर हमला कर दिया था। बाघ महिला को खींच कर जंगल ले भागा और महिला के आधे शरीर को खा गया। घटना नुआपाड़ा जिले के सुनाबेड़ा अभ्यारण्य के कोमना थाना क्षेत्र के जालमदेई गांव में हुई थी। 65 वर्षीय महिला की पहचान सन्मति बारिक के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर वन-विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंजे के निशान और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की जांच के बाद बाघ के हमले से मौत की पुष्टि की थी।सुनाबेड़ा वन विभाग के रेंजर शिव प्रसाद खमारी ने बताया कि यह किसी बड़े बाघ का काम हो सकता है। हालांकि, वन विभाग के अधिकारी अपने टीम के साथ इलाके में चौबीसों घंटे गश्त कर रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को बाघों से सतर्क रहने को कहा गया है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व