पटवारी आंदोलन का 30 वां दिन; सहकारी समिति के आंदोलन का भी आप पार्टी ने समर्थन किया

रायपुर, छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ द्वारा 15 मई से जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन का आज 13 जून को 30 दिन यानी एक माह पूर्ण हो जावेगा। सरकार और संघ के बीच संवादहीनता का खामियाजा छत्तीसगढ़ की जनता भुगत रही है। इसी प्रकार नियमितीकरण से धोखा खाए हुए सहकारी समिति के कर्मचारियों ने भी 12 जून से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर कूद गए हैं। प्रदेश के शासकीय सेवक वादाखिलाफी के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के जिला सचिव व कर्मचारी नेता विजय कुमार झा, आरंग के नेता परमानंद जांगड़े, अजीम खान, जीतेंद्र टंडन, वीरेंद्र बंजारे आदि ने नवा रायपुर तूता स्थित धरना स्थल में आंदोलनकारियों का समर्थन करते हुए सरकार को चेतावनी दी है कि शीघ्र आंदोलनकारियों से चर्चा कर समस्या का निदान किया जाना चाहिए। सरकार और  आंदोलनकारियों के बीच संवादहीनता का परिणाम छत्तीसगढ़ की जनता को भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि अब वर्षा ऋतु प्रारंभ होने वाला है तथा किसानों को खाद बीज की आवश्यकता होगी। ऐसी स्थिति में पटवारियों का आंदोलन सरकार के लिए तानाशाही प्रवृत्ति  के खिलाफ जनाक्रोश व्याप्त होगा। इसी प्रकार सहकारी समिति के कर्मचारियों से भी चर्चा कर मांग पूरा किए जाने की मांग छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री से की है।

  • Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा