पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर; 2 गिरफ्तार, विस्फोटक भी बरामद

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक पुरुष नक्सली को ढेर किया है। मौके से माओवादी के शव को भी बरामद कर लिया गया है। इधर, सर्चिंग के दौरान जवानों ने इलाके से दो नक्सलियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से विस्फोटक भी बरामद किया है। मामला जिले के नैमेड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के कचलावारी के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद बीजापुर से DRG के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। बताया जा रहा है कि, मंगलवार की सुबह जवान जैसे ही इलाके में पहुंचे नक्सलियों ने जवानों को देख फायर खोल दिया। दोनों तरफ से करीब 40 से 45 मिनट तक गोलीबारी हुई। हालांकि, जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का सहारा लेकर भाग निकले।

गोलीबारी रुकने के बाद DRG जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। जिसमें 1 पुरुष माओवादी के शव को बरामद किया। साथ ही जवानों को देख दो माओवादी भागने की कोशिश कर रहे थे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। फिलहाल मृत माओवादी और पकड़े गए दोनों माओवादियों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। जवान जिला मुख्यालय लौटेंगे उसके बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने घटनास्थल से विस्फोटक भी बरामद किया है।

नक्सलियों का चल रहा TCOC

बस्तर में नक्सलियों का TCOC चल रहा है। नक्सली TCOC के दौरान अक्सर कई बड़ी घटानाओं को अंजाम देते हैं। नक्सलियों के इस TCOC को देखते हुए। फोर्स भी अलर्ट मोड पर है। बस्तर के सभी जिलों में जवानों को सर्चिंग के लिए भी निकाला जा रहा है।

  • Related Posts

    ED; सीजीपीएससी घोटाले में ईडी की पांच ठिकानों पर छापेमारी, उत्कर्ष चंद्राकर गिरफ्तार…अभ्यर्थियों तक पहुंचाए गए प्रश्नपत्र

    रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2020 और 2021 की राज्य सेवा परीक्षाओं में कथित अनियमितता, प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी…

    MURDER; डबल मर्डर का खुलासा, सगे भाई ने की थी भाई और भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में मुंगेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सगे भाई ने ही अपने भाई और…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती