पुलिस ने आदिवासियों से लूटा 1 करोड़ का सोना; थाना प्रभारी सहित 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

भोपाल, मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक आदिवासी परिवार से पुलिसवालों ने 240 सोने के सिक्के लूट लिए। इन सिक्कों की कीमत एक करोड़ से ज्यादा है। लूट के बाद उन्होंने थाने आकर लिखा कि अवैध रूप से शराब बेचने वालों को पकड़ने गए थे, लेकिन कुछ मिला नहीं। मामले में फरार 5 पुलिसकर्मी संस्पेंड कर दिए गए हैं।

आदिवासी को सोने के सिक्के खुदाई के दौरान मिले थे। उसने इसे घर की जमीन में छिपा दिया था। पुलिस को मुखबिरों से इसकी जानकारी मिली। पुलिसवाले 19 जुलाई को वहां पहुंचे और सभी सिक्के निकालकर फरार हो गए, जबकि नियम के मुताबिक उन्हें सरकारी खजाने में सिक्के जमा करवाना चाहिए था।

यह मामला अलीराजपुर के सोंडवा थाना क्षेत्र का है. आदिवासी परिवार का कहना है कि उन्हें ये सिक्के गुजरात में मजदूरी करने के दौरान खुदाई करते समय जमीन में दबे हुए मिले थे. वहां से लौटने के बाद उन्होंने अपने घर की कुछ जगहों पर जमीन के नीचे इन सिक्कों को छिपा दिया.

आरोप है कि 19 जुलाई की शाम को 5 पुलिसकर्मी शंभू सिंह नाम के पीड़ित के घर आए और उनकी पत्नी रमकूबाई से मारपीट की. मामला चर्चा में आया तो पूर्व विधायक नागर संग चौहान ने सोंडवा थाने का घेराव कर दिया. उन्होंने मांग उठाई कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ चोरी के बजाय लूट का मामला दर्ज हो और उनके पास से सोने के सिक्के दर्ज किए जाएं. सोने के सिक्कों के बारे में जिले के एसपी ने कहा कि शिकायतकर्ता अपने साथ एक सिक्का लाया था जिसका वजन 7.98 ग्राम था और वह 90 प्रतिशत शुद्ध सोने से बना हुआ था.

  • Related Posts

    MURDER; राजधानी में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी के साथ दो नाबालिग बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारा चाकू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके बाद…

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर