बदमाश ने घर में घुसकर कृषि अधिकारी पर की फायरिंग; फैली दहशत

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले के भोपालपटनम बस्ती के क्लब पारा में एक बदमाश ने घर में घुसकर कृषि विस्तार अधिकारी मुन्ना लाल बघेल पर हत्‍या के इरादे से फायरिंग कर दी। अज्ञात हमलावर की फायरिंग में कृषि विस्तार अधिकारी बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके हाथ में चोट पहुंची है। घटना के बाद कृषि विस्तार अधिकारी को भोपालपटनम के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी अनुसार गुरुवार रात तकरीबन 11 बजे के लगभग की बताई जा रही है। रात में कृषि विस्तार अधिकारी घर में सो रहे थे। इसी दौरान हमलावर घर के पीछे के दरवाजे को खोलकर अंदर घुस आया। इससे पहले अधिकारी कुछ समझ पाते हमलावर ने उनपर फायरिंग कर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि अधिकारी के हाथ में गोली लगी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोपालपट्टनम में इलाज जारी है। भोपालपट्टनम बस्ती में इस घटना से दहशत का माहौल बना हुआ है। जगदलपुर निवासी मुन्ना लाल बघेल कृषि विस्तार अधिकारी भोपालपटनम में विगत पांच वर्षों से कार्यरत हैं। इस घटना के संबंध में भोपालपटनम के एसडीओ पी. भावेश समरथ ने बताया कि गुरुवार की रात 11 के लगभग किसी अज्ञात हमलावर के द्वारा हमला की सूचना मिली है। जांच के बाद ही जानकारी मिलेगी।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा