बलौदाबाजार कृष्णकुंज में ओपन जिम से लेकर बटरफ्लाई पार्क होगा आकर्षण का केंद्र

0 पीसीसीएफ ने क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण कर वन विभाग के कार्यों का लिया जायजा

रायपुर, वन विभाग द्वारा जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के नजदीक कुकुरदी बायपास में शहर के लिए बनाये जा रहे सबसे बड़े उद्यान कृष्णकुंज विस्तार कार्य अंतिम चरण में हैं। इस पार्क में बड़ों के लिए जहां ओपन जिम होगा तो वही बच्चों के लिए झूला एवं बटर फ्लाई पार्क विकसित किए जा रहे हैं। आगामी 15-20 दिनों में सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजय शुक्ला ने आज बलौदाबाजार में वन विभाग के कार्यों के निरीक्षण के दौरान कृष्णकुंज विस्तार कार्य का जायजा लिया। उनके साथ मुख्य वन सरंक्षक रायपुर जे.आर. नायक भी उपस्थित थे।

मुख्य वन सरंक्षक रायपुर जे.आर. नायक ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में कृष्ण कुंज नाम से वन विभाग द्वारा उद्यान विकसित किया गया है। जिसका शुभारंभ कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया गया था। कृष्ण कुंज में वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजाति के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किए गए है। इससे पौधे के संरक्षण और विकास के साथ ही नगर वासियों को स्वच्छ वातावरण में घूमने-फिरने की अच्छी सुविधा मिलेगी। बलौदाबाजार के कृष्णकुंज को जिला प्रशासन की ओर से भी सहयोग करते हुए उनका विस्तार किया गया है।

आज प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री शुक्ला ने अपने एक दिवसीय प्रवास पर बलौदाबाजार- भाटापारा जिले पहुँचे। उन्होंने बलौदाबाजार वनमंडल के अंतर्गत बारनवापारा अभ्यारण्य के रामपुर में कैम्पा मद से तैयार घास भूमि, नरवा विकास कार्यक्रम के तहत चैकडेम एवं अन्य संरचना, पकरीद से कंटारा मार्ग में बनाए गए रपटा निर्माण, देवपुर रेंज में एएनआर सर्वे कार्य का जायजा लेते हुए कोठारी रेंज में हाथी मित्र दलों से मुलाकात, देव हिल्स में रेस्ट हाउस को संचालित करने वाले समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों से मुलाकात भी की। उन्होंने इसके अलावा अचानकपुर से चनहट डब्लूबीएम मार्ग, नवागांव स्थित वन धन केंद्र, ग्राम सिनोधा स्थित नदी तट वृक्षारोपण, डोटोपार में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना एवं बलौदाबाजार नगर में फेस 2 के तहत तैयार किए जा रहे कृष्ण कुंज पहुँचकर कार्यों का जायजा लिया।

देव हिल्स समिति 12 लाख रुपये के फायदे में, पहली बार 50 क्विंटल सूखे पलाश फूल की हुई खरीदी

इस दौरान मुख्य वन सरंक्षक रायपुर जे.आर. नायक ने बताया कि पर्यटकों की पहली पसंद देव हिल्स रिसॉर्ट है। इस रिसॉर्ट को संचालित करने वाली वन समिति अभी 12 लाख रुपये के शुद्ध मुनाफे में है, जो राज्य के लिए एक रोल मॉडल है। इसके साथ ही जिले में पहली बार समर्थन मूल्य पर सूखे पलाश की फूलों की खरीदी की गई है। इसके तहत समिति द्वारा 50 क्विंटल की खरीदी की गयी है। नवागांव में जिले के पहला वन धन केंद्र खोला गया है।

  • Related Posts

    EDUCATION; अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की सेवाएं

    *शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत , डुप्लीकेट अंकसूची, माइग्रेशन प्रमाण-पत्र सहित कई सेवाओं के लिए 60 दिवस की समय-सीमा रायपुर, विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए…

    PWD; घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत, की जांच के लिए PWD ने समिति बनाई,समिति तीन दिन में देगी रिपोर्ट

    0 राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजना नारायण भोई रायपुर., लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात