बस्तर में दरभा बीईओ के घर एसीबी का छापा; पापुनि के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी का है रिश्‍तेदार

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो ने जगदलपुर में एक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राजेश उपाध्‍याय के घर छापा मारा है। खबरों के अनुसार यह अधिकारी दरभा में पदस्‍थ है। बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम ने सुबह पांच बजे बीईओ के घर दबिश दी है। एसीबी की टीम बीईओ के घर दस्‍तावेजों की जांच कर रही है।

कांकेर और जगदलपुर में एसीबी की टीम ने गुरुवार सुबह एक साथ छापा मारा है। ये कार्रवाई छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी और उनके बीईओ दामाद राजेश उपाध्याय के आवास पर चल रही है। ससुर-दामाद दोनों पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है।

एसीबी की टीम सुबह करीब 5 बजे जगदलपुर के धरमपुर स्थित राजेश उपाध्याय के घर पहुंची। राजेश उपाध्याय दरभा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हैं। टीम के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी है। अफसर उनके घर में दस्तावेज खंगाल रहे हैं। राजेश उपाध्याय पंडरीपानी स्कूल में व्याख्याता हैं, लेकिन उन्हें बीईओ का प्रभार दिया गया है। इसके पहले वे तोकापाल में बीआरसी के पद पर कार्य कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में की जा रही है। 

वहीं एक दूसरी टीम दुर्गकोंदल में अशोक चतुर्वेदी के आवास पर पहुंची हैं। वहां भी दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद अशोक चतुर्वेदी पंचायत विभाग में प्रतिनियुक्ति पर थे. उनके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। इसमें पाठ्य पुस्तक निगम में ग्रीन बोर्ड के टेंडर के नाम पर अपने बेटे को फायदा पहुंचाने, फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर टेंडर पास करवाने और कमेटी को गुमराह करके ठेकेदार को फ़ायदा पहुंचाने का आरोप है। इसके अलावा अनुपातहीन संपत्ति का भी आरोप है। 

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा