बाजार में बिक रही नकली मच्छर अगरबत्ती और नायसिल पाउडर; दो आरोपी समेत माल जब्त

रायपुर, गोलबाजार थाना पुलिस ने नकली मच्छर अगरबत्ती के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कापी राइट एक्ट के तहत अपराध कायम कर गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि मच्छर भगाने की डीसी कम्फोर्ट, जस्ट रिलेक्स, स्लीपवेल जैसी ब्रांडेड कंपनियों की अगरबत्ती जलाने के बाद भी मच्छर नहीं भागते हैं और उसी तरह खुजली और घमौरियां मिटाने वाली नायसिल पाउडर लगाने के बाद भी खुजली क्यों नहीं जाती। इसकी वजह है बाजार में नकली मच्छर अगरबत्ती और नकली नायसिल पाउडर का बिकना।

दरअसल, मार्केट में बड़ी मात्रा नकली मच्छर अगरबत्ती और नायसिल पाउडर बिक रहा है। बुधवार को गोलबाजार के मिलाप परफ्यूम दुकान में पुलिस ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली मच्छर अगरबत्ती जब्त की है। इसी तरह सेजबहार बोरियाकला में छापा मारकर 10 लाख से अधिक का नकली नायसिल पाउडर बरामद किया है। दोनों दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

सेजबहार से नकली पाउडर जब्त :

सेजबहार के बोरियाकला में रवि दत्तानी ब्रांडेड नायसिल पाउडर के नाम पर नकली पाउडर बनाकर बेच रहा था। इसकी भनक लगने पर कंपनी के अधिकारियों ने सेजबहार थाने में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने रवि के मकान में छापा मारकर नकली नाइसिल पाउडर के डिब्बे, रैपर और रा -मटेरियल जब्त किया है। आरोपी रवि और उसके उसके साथी नकली पाउडर को छोटे-छोटे डिब्बे में भर देते थे। इसके बाद उसमें असली जैसे रैपर लगा देते थे। इसके बाद इसे मेडिकल दुकानों और जनरल स्टोर में भी सप्लाई करते थे।

तीन कंपनियों की मच्छरमार अगरबत्ती जब्त :

गोलबाजार के मिलाप परफ्यूम में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती की ब्रांडेड कंपनी डीसी कम्फोर्ट, जस्ट रिलेक्स, स्लीपवेल के नाम से नकली अगरबत्ती बेची जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर कंपनी के अधिकारी प्रदीप घोष ने गोलबाजार थाने में शिकायत की। इसके बाद पुलिस की टीम ने दुकान में छापा मारा। दुकान में बड़ी मात्रा में तीनों कंपनी के मच्छर अगरबत्ती के मिलते-जुलते रैपर बरामद हुए। मौके से बड़ी मात्रा में केमिकल, स्टीक्स भी बरामद किए गए। आरोपी दुकान संचालक विनोद जसवानी और उसके कर्मचारी कंपनी के नाम से नकली मच्छर अगरबत्ती बनाकर बेच रहा था।

  • Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा