बारनवापारा वनांचल में अब मोबाईल कनेक्टिविटी की बढ़ी सुवधिा; जियो नेटवर्क का शुभारंभ

रायपुर, छत्तीसगढ़ के वनांचल स्थित आकर्षक अभ्यारण्य बारनवापारा और उसके आस-पास के ग्रामीणों सहित पर्यटकों के लिए मोबाईल कनेक्टिविटी की अब अच्छी सुविधा उपलब्ध हो गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करते हुए बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में जियो नेटवर्क को मूर्त रूप दिया गया। गत दिवस 24 सितम्बर 2023 को संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय ने बारनवापारा अभ्यारण्य में आयोजित कार्यक्रम में शुभारंभ किया।
बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र है, जिसमें केंद्र शासन के नियम अधीन कार्य होतें है एवं अभ्यारण्य क्षेत्र होने के कारण मोबाईल कनेक्टिविटी दिये जाने में काफी कठिनाई होती है। बारनवापारा अभ्यारण्य के वनांचल क्षेत्र में मोबाईल नेटवर्क के आ जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि यहां वनांचल में छत्तीसगढ़ का एक उत्कृष्ट और आकर्षक अभ्यारण्य ‘बारनवापारा’ स्थित है, जहां मोबाईल कनेक्टिविटी के विस्तार हो जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी अच्छी सुविधा उपलब्ध हो गई है। वन मंडलाधिकारी बलौदाबाजार मयंक अग्रवाल ने बताया कि बारनवापारा अभ्यारण्य छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण अभ्यारण्य है, जहां काफी तादाद में पर्यटकों का भ्रमण होता है। 


  इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष कसडोल सिद्धांत मिश्रा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कसडोल रामचरण यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक युधिष्ठिर नायक, श्रीमती सोना इंदल दीवान, पुरुषोत्तम प्रधान, हेमन्त दुबे, खेमराज ठाकुर, श्रीमती ईश्वरी भिखम ठाकुर और वनांचल क्षेत्र के सरपंच अमरध्वज यादव, अनिरूद्ध दीवान, श्रीमती कल्पना संपत ठाकुर, श्रीमती पुष्पा ठाकुर, श्रीमती दमयंती बारिक, श्रीमती ममता टंडन, रामसिंग चौहान, शोभाराम धु्रव, राज कुमार दीवान, सुरेश यादव तथा वन विभाग से अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य आनंद कुदरया, सुनिल खोब्रागड़े, जीवन लाल साहू, गोपाल प्रसाद वर्मा, गितेश बंजारे उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLICE; बस्‍तर संभाग के IG बने बद्रीनारायण मीणा, 2004 बैच के हैं IPS अधिकारी

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने बस्‍तर संभाग को मजबूती देने के लिए नए आईजी के रूप में 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को संभाग की जिम्मेदारी सौंपी है.…

    GOVT; बरसात से निपटने नगरीय निकायों को 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी, पार्षदों को नहीं रहेगी शिकायत

    0 मरम्मत-संधारण के लिए ही खर्च करा सकेंगे रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए 22 करोड़ 6…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’