बिजली 35 पैसे यूनिट सस्ती; वीसीए ने घटाया, अप्रैल-मई में बिल कम

रायपुर, प्रदेश के 53 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं का अप्रैल और मई का बिजली बिल प्रति यूनिट 35 पैसा कम आएगा। उपभोक्ताओं को यह फायदा वीसीए (वेरियेबल कॉस्ट एडजेस्टमेंट) चार्ज 78 पैसे से घटकर 43 पैसे प्रति यूनिट करने की वजह से मिलेगा। अप्रैल का बिजली बिल यानी मई में जो बिल लोगों के घरों में आएगा वह कम रहेगा। 100 यूनिट तक के बिजली बिल में 35 रुपए, 200 यूनिट पर 70 रुपए और 400 यूनिट खपत करने वालों का बिजली बिल 140 रुपए कम आएगा।

आमतौर पर मई में आने वाला बिजली बिल लोगों के लिए थोड़ा भारी रहता है। एक अप्रैल से नया टैरिफ लागू हो जाता है और मई के महीने में बढ़ा हुआ बिल मिलता है। इस साल राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली बिल के टैरिफ में कोई वृद्धि नहीं की। दूसरा, फायदा वीसीए चार्ज प्रति यूनिट 35 पैसा कम होने का दोहरा फायदा उपभोक्ताओं को मिलेगा।

बिजली कंपनी ने तीन महीने में दूसरी बार वीसीए चार्ज में कमी की है। दिसंबर-जनवरी में वीसीए चार्ज प्रति यूनिट 1.10 रुपए था। फरवरी-मार्च के लिए इसे घटाकर 78 पैसे प्रति यूनिट किया गया। अब अप्रैल-मई के लिए इसमें फिर कमी करके 43 पैसा प्रति यूनिट तय किया गया है। इस तरह दो बार की कमी से उपभोक्ताओं को तीन महीने में 67 पैसे की फायदा मिला है।

कंपनी को सस्ती मिली बिजली, दूसरी बार वीसीए चार्ज घटा
बिजली कंपनी अक्सर सप्लाई को सामान्य रखने के लिए पाॅवर प्लांटों से बिजली खरीदती है। कंपनी को बिजली महंगी मिले तो लोगों के बिल में वीसीए (वेरिएबल कॉस्ट एडजेस्टमेंट) चार्ज बढ़ाया जाता है, ताकि कंपनी का घाटा एडजस्ट हो। यही बिजली सस्ती मिले तो लोगों के बिल में जुड़ा वीसीए चार्ज घटा दिया जाता है।

अभी आयोग के तय रेट की तुलना में कंपनी को थर्मल प्लांटों से 34.93 करोड़ और सोलर एनर्जी से 10.13 करोड़ रुपए महीने के हिसाब से सस्ती बिजली मिली है। लागत कम होने के कारण ही कंपनी ने वीसीए चार्ज घटाने का निर्णय लिया है। वैसे इसे हर दो माह में रिवाइज किया जाता है। अभी यह घरेलू उपभोक्ता के लिए प्रति यूनिट 43 पैसे रह गया है। जून-जुलाई में इसकी फिर समीक्षा होगी और दरें बिजली सस्ती या महंगी मिलने पर आधारित होंगी।

  • Related Posts

    PROTEST; 15 सूत्रीय मांगों पर सर्व आदिवासी समाज का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान! विधायकों के घर बजेगा नगाड़ा, मंत्रियों का पुतला दहन भी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में अपनी विभिन्न 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने चरणबद्ध आंदोलन करने का फैसला लिया है। राजधानी रायपुर में हुई समाज की बड़ी बैठक के…

    RMP; राजधानी की 11 मार्गों को पुनः शामिल करने, 23 मार्गों की चौड़ाई और 10 मार्गों के अलाइनमेंट को पूर्ववत करने की अनुशंसा

    0 रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल प्रस्तावित संशोधन पर आम नागरिकों, भू-स्वामियों एवं संबंधित हितधारकों से दावा-आपत्ति और…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..