महिला ने बीच सड़क उड़ाए 500-500 के नोट, मचा हंगामा, हैरान करने वाली है वजह

भोपाल , मध्यप्रदेश के नीमच जिले के केंट थाना इलाके में 15 जून को उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक महिला ने बीच सड़क 500-500 के कई नोट हवा में उड़ाए. जैसे-जैसे वह नोट उड़ाती गई, वैसे-वैसे मौके पर भीड़ जमा होती गई. देखते-देखते ही सैकड़ों लोग केंट थाने के सामने जमा हो गए. ट्रैफिक जाम लग गया और लोग तमाशा देखने लगे. ये हाई वोल्टेज ड्रामा देख केंट थाने की पुलिस बाहर निकली और महिला को रोकने की कोशिश की. लेकिन, महिला उनके रोके नहीं रुकी. कुछ देर बाद पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत किया. घटना के बाद महिला ने मीडिया के सामने पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और आपबीती सुनाई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

गौरतलब है कि 15 जून की शाम केंट थाना इलाके में सबकुछ सामान्य था. यहां से एक महिला शांति देवी लोठ भी स्कूटी से कहीं जा रही थी. इस बीच पता नहीं क्या हुआ, उसने गाड़ी रोकी और बीच सड़क आ गई. उसने हाथ में डंडा लिया और पर्स से 500-500 के नोट निकाले. देखते ही देखते उसने सारे नोट बीच सड़क हवा में उड़ा दिए. शुरुआत में तो लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जैसे ही लोगों ने उसे चिल्लाते देखा तो वे रुक गए. उसे देखकर लोग चौंक गए. लोगों ने देखा कि महिला नोट उड़ा रही है. उसके उड़ाए नोट बीच सड़क पर चारों ओर बिखर गए थे.

नीमच शहर के केंट थाने पर गुरुवार शाम एक महिला ने शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं करने और भ्रष्टाचार का अरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया. महिला का हंगामा करीब एक घंटे तक चला और महिला चिल्ला-चोट करते-करते थाने के बाहर आ गई. यहाँ आक्रोशित महिला ने पाँच सौ-पाँच सौ के नोट उड़ा दिए.

पुलिस पर इस बात से नाराज थी महिला
इधर, महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देख केंट थाना पुलिस के होश उड़ गए. कुछ पुलिसकर्मी बाहर आए और महिला को रोकने की कोशिश की. लेकिन, वे जितना महिला को समझाते वह उतना क्रोधित हो जाती. महिला ने पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. उसने कहा कि पुलिस को पैसा चाहिए, मैंने नोट उड़ा दिए हैं, जिसको जितने चाहिए ले लें. बेटे से नाराज है महिला
उसने मीडिया से कहा कि उसका बेटा उसे परेशान करता है. उसने पुलिस से इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही. इससे खफा होकर उसने यह कदम उठाया. बता दें, महिला का हंगामा करीब एक घंटे तक चला. यह ड्रामा देखने भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. थी. बताया जाता है कि पुलिसकर्मियों ने सड़क पर बिखरे नोट उठाकर महिला को वापस कर दिए.

  • Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा