मानसून में देरी पर बोले सीएम बघेल- बारिश में विलंब से घबराएं नहीं, किसानों के साथ है सरकार

रायपुर,  छत्‍तीसगढ़ में मानसून की देरी राज्‍य के लोगों के साथ किसानों की चिंता बढ़ गई है। इसी बीच मानसून की देरी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बारिश में देरी ने किसानों की चिंता जरूर बढ़ाई है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। इस वर्ष बारिश में विलंब हो रहा है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में अच्छी बारिश होगी और फसल भी भरपूर होगी। छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हर तरह की तैयारी रखें। किसानों को खेती-किसानी के काम में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सीएम बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि अंतरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बयान दिया था।

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में 12.72 करोड़ लाख रुपये का भुगतान किया गया। योजना के तहत एक जून से 15 जून तक गौठानों में पशुपालकों, ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.40 लाख क्विंटल गोबर के एवज में चार करोड़ 79 लाख रुपये का आनलाइन अंतरण किया। इसी तरह गौठान समितियों को 4.67 करोड़ रुपये और महिला समूहों को 3.26 करोड़ रुपये की लाभांश राशि का भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोबर खरीदी में स्वावलंबी गोठानों की हिस्सेदारी 60 से 70 प्रतिशत तक बढ़ी है। गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को अब तक 488 करोड़ 67 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

  • Related Posts

    FOREST; वानिकी छात्रों ने वन अमले में 50 प्रतिशत आरक्षण के फैसले के लिए वन मंत्री केदार कश्यप का जताया आभार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में वानिकी के विद्यार्थियों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के फलस्वरूप शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शासन के…

    BUS; राज्य के 4 शहरों में दौडेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में कल होगा एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 11 अक्टूबर को कंसेशन एग्रीमेंट किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा