मोर आवास मोर अधिकार; 15 को रायपुर में आमसभा के बाद विधानसभा घेरने निकलेंगे भाजपाई

रायपुर, पीएम आवास को लेकर भाजपा 15 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी। इसके लिए पार्टी के आला नेता रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। पार्टी का दावा है कि 15 मार्च को राजधानी में एक लाख कार्यकर्ता और हितग्राही जुटेंगे। 25 हजार कार्यकर्ता 14 मार्च को ही राजधानी पहुंच जाएंगे। फिलहाल, सभा स्थल को लेकर प्रशासन के साथ भाजपा नेताओं की चर्चा जारी है, लेकिन अभी तक प्रशासन की तरफ से सभा के लिए अनुमति नहीं दी गई है। भाजपा विधानसभा के नजदीक ही पीएम आवास को लेकर सभा करना चाहती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार सभा के लिए प्रशासन से पंडरी, बीटीआई और रिंग रोड नंबर 3 पर स्थान मांगा जा रहा है।

भाजपा का दावा

  • पार्टी 8 हजार से अधिक पंचायतों तक पहुंची है।
  • 9 लाख परिवारों से मिले, 7 लाख से अधिक आवेदन एकत्र हुए हैं।
  • 15 मार्च को इन आवेदनों को मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।
  • प्रकोष्ठों को आवास व्यवस्था की दी गई जिम्मेदारी।
  • मोर्चों को कार्यकर्ता और हितग्राही को लाने की जिम्मेदारी।
  • युवा मोर्चा को वॉल राइटिंग व नगर सज्जा की व्यवस्था।
  • राजधानी में 8-10 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था होगी।
  • चारों दिशाओं से राजधानी में पहुंचेंगे कार्यकर्ता व हितग्राही।

60- 70 हजार हितग्राही शामिल होंगे
भाजपा का दावा है कि विधानसभा घेराव के लिए एक लाख लोग राजधानी पहुंचेंगे। इसमें 60-70 हजार हितग्राही होंगे जबकि लगभग 30-40 हजार भाजपा कार्यकर्ता होंगे। बता दें कि पिछले एक हफ्ते से विधानसभा घेराव के लिए पार्टी कार्यालय में बैठकों का दौर जारी है। शनिवार को नितिन नवीन, पवन साय, बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में एकत्रीकरण बैठक हुई। इससे पहले शुक्रवार को प्रकोष्ठों की बैठक हुई। इसमें सभी को अलग- अलग दायित्व दिए गए।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……