राजधानी में करोड़ रुपए की सट्टा-पट्‌टी के साथ 8 सटोरिए गिरफ्तार; फोन, लैपटॉप और कैश भी बरामद

रायपुर, IPL के चालू होते ही सट्टा कारोबार फिर शुरू हो गया है। रायपुर पुलिस ने तेलीबांधा के एक मकान में सट्टा खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन्हें पकड़ा है। ये मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल पुलिस आईपीएल सीजन चालू होते ही सट्टा खिलाने वाले लोगों पर लगातार नजर रख रही है। इसी बीच सूचना मिली की तेलीबांधा के गली नंबर 7 में एक मकान के अंदर सट्टा खिलाया जा रहा है। जहां कई व्यक्ति मौजूद हैं। जिसके बाद पुलिस ने वहां रेड मारकर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर निवासी सूरज नागदेव, शेख नईम, कृष्णा पोपतानी, राहुल होलानी, दुर्ग निवासी लोकेश मेश्राम, जांजगीर का रहने वाला वीरेन्द्र कुमार सारथी, बिहार निवासी अमित भट्ट और उत्तरप्रदेश के जौनपुर का रहनेवाला सूरज मिश्रा शामिल हैं।

करोड़ रुपए का सट्‌टी-पट्‌टी

इन सटोरियों के कब्जे से 15 नग मोबाइल फोन, एक लैपटॉप,13 नग अलग-अलग बैंक का एटीएम कार्ड और 5500 रुपये नगद पुलिस ने जब्त किया है। इसके अलावा करोड़ों रुपये के सट्टा-पट्टी का हिसाब मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आगे की जांच जारी है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर