राजधानी में डेंगू का कहर; दो मरीजों की मौत, अस्पतालों में लगातार आ रहे है मरीज

रायपुर, राजधानी में इस सीजन में डेंगू संक्रमित दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। अस्पतालों में मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। लेकिन जिला प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है।

समता कालोनी निवासी 55 वर्षीय अजय अग्रवाल की विगत कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। स्वजन डेंगू का इलाज एक निजी अस्पताल में करा रहे थे। डाक्टरों ने शनिवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर देवेंद्रनगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्वजन ने निजी अस्पताल पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। नारायणा अस्पताल के डा युवराज खेमका ने बताया कि दूसरे अस्पताल से रेफर होकर डेंगू पीड़ित मरीज भर्ती हुआ था।

ऐसे ही कुशालपुर निवासी डेंगू पीड़ित एक 45 वर्षीय युवक की मौत हुई है। हालांकि, घटना 15 अगस्त की बताई जा रही है। डेंगू पीड़ित युवक का इलाज रिंग रोड-1 भाठागांव स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल संचालक ने तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर एम्स रेफर कर दिया। एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।

इधर, जिला मलेरिया अधिकारी डा विमल किशोर राय का कहना है कि राजधानी में अभी तक डेंगू से एक भी व्यक्ति की मौत की खबर नही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि समता कालोनी और कुशालपुर के पीड़ित की मौत किन कारणों से हुई है।

डीएमई भी डेंगू संक्रमित

चिकित्सा शिक्षा संचालक डा विष्णु दत्त भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। करीब छह दिनों से उनका इलाज आंबेडकर अस्पताल में चल रहा है। विगत एक सप्ताह पहले तबीयत खराब होने पर डा विष्णु दत्त ने आंबेडकर अस्पताल में जांच कराया। डाक्टरों ने जांच कराया तो डेंगू संक्रमित पाए गए। डीएमई के इलाज में डाक्टर जुटे हुए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PORTAL; आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता की जानकारी के लिए महत्वपूर्ण पहल है ‘आयुष सुरक्षा पोर्टल’

    *पोर्टल पर दर्ज होगी गुणवत्ता संबंधी शिकायत अथवा भ्रामक एवं आपत्तिजनक विज्ञापन की जानकारी रायपुर, भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा विकसित “आयुष सुरक्षा पोर्टल” आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा…

    FOOD; स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा- छत्तीसगढ़ में आज से एनालॉग पनीर प्रतिबंधित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज से एनालॉग पनीर पनीर को प्रतिबंधित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवा रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र