राजस्व मंत्री का पीएसओ बताकर की दो शादियां, फर्जी हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

बिलासपुर, खुद को राजस्व मंत्री का पीएसओ बताने नकली हेड कॉस्टेबल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने आप को राजस्व मंत्री का पीएसओ बताकर  दो महिलाओं से शादी कर उनके पैसो में अय्याशी करता था। वहीं पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था।
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक युवक खुद को मंत्री जयसिंह अग्रवाल का पीएसओ बताकर लोगों से ठगी कर रहा है। इस सूचना के बाद एसपी संतोष सिंह ने एसीसीयू और तखतपुर थाना की टीम को जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम भैराकछार में वर्दी पहनकर घुम रहे आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा तथा उसके कब्जे से पुलिस कांबेट वर्दी, दो नग आइडी कार्ड, लाईटर गन, पिस्टल होलेस्टर कवर जब्त किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो जूनापारा तखतपुर का रहने वाला है और उसने पुलिस कर्मचारी बताकर पहले एक शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद धोखे से उसके साथ शादी कर ली। शिक्षिका के पैसे से मंहगी कार खरीदी और नकली वर्दी पहन पुलिस का रौब दिखाता था। आरोपी ने ठगी के रुपयों से कोरबा में एक मकान भी बनवा रहा था।

इसी तरह यज्ञ कुमार ने एक अन्य बैंककर्मी महिला को भी अपने झांसे में फंसाकर उसके साथ शादी की। आरोपी दोनों महिलाओं को धोके में रखकर उनके साथ अलग अलग रहता था। साथ ही दोनों महिलाओं की संपत्ति पर ऐश करता था। इतना ही नहीं आरोपी खुद को राजस्व मंत्री जय सिंह का पीएसओ बताकर पुलिस विभाग में उंची पकड़ बताते हुए लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा भी देता था। पुलिस के जांच में यह बात भी सामने आई है कि यज्ञ कुमार अवैध नशे की सामाग्री बिक्री कराने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने यज्ञ कुमार यादव 37 वर्ष के खिलाफ  थाना तखतपुर में धारा 170, 171, 419, 420, 467, 468, 471 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; पेपर लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक के बड़े खुलासे, एडिशनल कलेक्टर ED की हिरासत में

     रायपुर,  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एडिशनल कलेक्टर और मुख्यमंत्री कार्यालय के तत्कालीन OSD रहे चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे…

    FRAUD; 1.61 करोड़ की धोखाधड़ी में महापौर के भाई समेत तीन के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ्ज के राजनांदगांव जिले में जमीन बेचने के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. लालबाग पुलिस ने इस मामले में तीन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व