राज्य शासन के तीन आईएएस अफसर हाई कोर्ट तलब; जमानदार भी लाना होगा

बिलासपुर. न्यायालयीन आदेश की अवहेलना के आरोप में शुक्रवार को राज्य शासन के तीन आइएएस अफसर मनोज पिंगुजा,आर प्रसन्ना व राजेंद्र गौर को हाई कोर्ट के समक्ष उपस्थित होना है। कोर्ट ने तीनों अफसरों को व्यक्तिगत तलब किया है। साथ ही 25-25 हजार रुपये का जमानतदार के साथ कोर्ट में अपनी हाजिरी देनी होगी। हाई कोर्ट की इस सख्ती से आला अफसरों में हड़कंप मच गया है। कोर्ट के फैसले की ओर अफसरों की नजरें टिकी हुई है।

बिलाईगढ़, जिला- सारंगढ़ निवासी डा राकेश प्रेमी, जिला – बलौदाबाजार में ब्लाक मेडिकल अफसर के पद पर पदस्थ थे। 30 सितंबर 2022 को सचिव, स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक आदेश जारी कर डा राकेश प्रेमी का स्थानांतरण जिला चिकित्सालय कबीरधाम कर दिया गया। स्थानांतरण आदेश के विरुद्ध रिट याचिका दायर करने पर हाई कोर्ट ने स्थानांतरण समिति को तीन सप्ताह के भीतर अभ्यावेदन के निराकरण का निर्देश जारी किया था। निर्धारित समयावधी के भीतर आदेश का पालन न होने पर डा प्रेमी ने अधिवक्ता अभिषेक पांडेय व दुर्गा मेहर के जरिए न्यायालयीन आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए अवमानना याचिका दायर की थी। इसमें कहा था कि उनके पिता शुगर के मरीज हैं एवं माता आर्थराइटिस एवं हाइपोथोराइड बीमारी से ग्रस्त है। दोनों के स्वास्थ्य की देखभाल की जिम्मेदारी उनकी है। उनकी पत्नी आत्मानन्द विद्यालय बलौदाबाजार में व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं एवं उनके ऊपर 13 वर्षीय पुत्री एवं चार वर्षीय पुत्र की जवाबदारी है। मिड सेशन के दौरान स्थानांतरण किये जाने से बच्चों की पढाई प्रभावित होगी। इस बात की जानकारी देने के बाद भी आइएएस अफसर लगातार न्यायालयीन आदेश की अवहेलना कर रहे हैं।

अधिवक्ता पांडेय ने कहा-अफसर लगातार कर रहे अवहेलना

अवमानना याचिका पर पैरवी करते हुए अधिवक्ता अभिषेक पांडेय ने कोर्ट के समक्ष कहा कि अक्सर यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के प्रमुख पदों पर काबिज आइएएस अफसर हाई कोर्ट के निर्देश का पालन करने में कोताही बरत रहे हैं। न्यायालयीन आदेश की अवहेलना की सबसे ज्यादा शिकायत आइएएस अफसरों की ओर से ही आ रहा है। इससे न्यायदान की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न् हो रही है। न्यायालय के उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। कोर्ट का कीमती समय बर्बाद हो रहा है। इसके अलावा याचिकाकर्ताओं को तय समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। अधिवक्ता पांडेय ने न्यायालयीन अवमानना अधिनियम 1971 की धारा 12 का हवाला देते हुए कहा कि इसमें जुर्माना एवं दंडादेश का प्रविधान किया गया है।

नों आइएएस अफसरों को कोर्ट ने किया है तलब

न्यायालयीन आदेश की अवहेलना से नाराज हाई कोर्ट ने तीन आइएएस अफसर मनोज पिंगुआ,आर प्रसन्ना व राजेंद्र गौर को नोटिस जारी कर 24 मार्च को जमानतदार के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने तीनों आइएएस अधिकारियों को 25-25 हजार रुपये का जमानतदार पेश करने का आदेश दिया है।

  • Related Posts

    PR; आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए 2021 बैच के IAS अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग…

    GAD; छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 38 अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना, शासन ने जारी किया आदेश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने अलग-अलग विभागों में पदस्थ 38 अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर